क्या आप भी बदलते मौसम या फिर किसी अन्य कारण से बार-बार बीमार पड़ते है, तो ऐसे में ये लक्षण खराब इम्यूनिटी की और इशारा करते है, जी हां! इम्यूनिटी जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा के नाम से भी जाना जाता हैं, यह हमारे बॉडी को सभी प्रकार की बीमारियो से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता हैं, जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी मजबूत होती है वो व्यक्ति अन्य की तुलना में कम बीमार पड़ते है और शारीरिक रूप से फिट और तंदुरुस्त रहते है, मजबूत इम्यूनिटी आपको शारीरिक समस्याओं से बचाने के साथ ही साथ ये आपको संक्रमणों से भी लड़ने में मदद कार्य है, लेकिन जिन व्यक्तियों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वो बार बार सर्दी खांसी या फिर बुखार से पीड़ित रहते है, ऐसे में इन व्यक्तियों को डॉक्टर भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने की सलाह देते हैं, आइए आज हम इस लेख में इम्यूनिटी कम होने के लक्षण, इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, पूरी जानकारी के लिए लेख में बने रहे।
इम्यूनिटी कम होने के लक्षण (Signs of a Weak Immune System in Hindi ?):-
यदि आपको बार बार संक्रमण जैसे सर्दी, खांसी, और बुखार की समस्या होती है। और इन संक्रमण से ठीक होने में आपको ज्यादा समय लगता है, या घावों को ठीक होने में भी अधिक समय लगता है, तो यह संकेत कमजोर इम्यून सिस्टम के हो सकते है। इम्यूनिटी कम होने के लक्षण के बारे में नीचे लेख में बताया गया है:
1. थकान या कमजोरी होना:
यदि आप थोड़ा सा भी कार्य करने पर खुद को थका हुआ, या कमजोर महसूस करते है, तो ये लक्षण कमजोर इम्यूनिटी के हो सकते है, थकान और कमजोरी के अलावा यदि आपको सोने में दिक्कत हो रही हैं यानी कि आपको सही से नींद नहीं आती है, सोते वक्त बार बार आपकी आंख खुल जाती है, तो ये भी लक्षण कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करते है, क्योंकि नींद और इम्यूनिटी का एक गहरा संबंध होता है। जो आपकी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
2. अत्यधिक तनाव में रहना:
अगर आप लंबे समय से तनाव या फिर अकेलेपन में जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो ऐसे में ये लक्षण आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने का संकेत दे सकते है, क्योंकि तनाव हमारे लिम्फोसाइट (Lymphocyte) स्तर को कम करता है,और लिम्फोसाइट का स्तर कम होने पर हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।
3. बार-बार संक्रमण का खतरा होना:
जिन व्यक्तियों की कमजोर इम्यूनिटी होती है, उन्हें अक्सर सर्दी, जुकाम, बुखार तथा वायरल इन्फेक्शन की समस्या होने लगती है, इन संक्रमणों के अलावा निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और मेनिन्जाइटिस होने की संभावना भी होती है।
4. पाचन संबंधी समस्याएं:
पाचन से संबंधित समस्याएं दस्त, सूजन, गैस, ऐंठन, बार बार होने पर ये इस बात का संकेत हो सकते है, कि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो रही हैं, क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर हमारा पाचन तंत्र ठीक तरीके से कार्य करने में असमर्थ हो जाता है
,
इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण? (What Causes a Low Immunity in Hindi?):-
आपके इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले अनेक कारण है, उन कारणों के बारे में नीचे लेख में बताया गया हैं:-
1. खराब पोषण के कारण:
खराब पोषण हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने के कारण हो सकते है, अगर आपका खान-पान उचित नहीं है। यानी आप अत्यधिक तला-भुना, मैदा युक्त,डिब्बा बंद भोजन, चीनी या चीनी से बंद खाद्य की ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती।
2. मोटापा के कारण:
गलत खान पान और शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण मोटापा आता है, और ये मोटापा अपने साथ कई सारी बीमारियो को साथ में लेकर आता है, इसके साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का एक बड़ा कारण होता है।
3. धूम्रपान का सेवन:
धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, ये सभी को पता है, लेकिन कुछ लोग जानते हुए भी, तंबाकू, गुटका, सिगरेट का सेवन करते है, इसका सेवन हमारे फेफड़ों को खराब कर देते है जिसका असर हमारे इम्युनिटी पर भी होता है।
4. शराब का सेवन:
शराब का सेवन करना हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है, इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें जो आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
5. दवा का सेवन:
दवा का सेवन हम लोग बीमार पड़ने पर अक्सर उसका सेवन करते हैं, और ये दवाएं हमे ठीक करने में मदद करती है, लेकिन कुछ बीमारियो की दवा का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती हैं, जैसे- कीमोथेरेपी या अन्य कैंसर के उपचार से संबंधी दवाएं।
6. संक्रमण के कारण:
यदि आप किसी संक्रमण की गिरफ्त में आ जाते है तो ऐसे में आपको इन संक्रमणों जैसे: फ्लू, मोनो, और खसरा आदि की समस्या होने पर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, इन संक्रमण से बचाने के लिए आप अपने साफ़-सफाई का विशेष ध्यान रखे।
7. तनाव के कारण:
तनाव भी हमारी इम्यूनिटी को प्रभावित करता हैं, लंबे समय तक तनाव मे रहने से इम्यूनिटी कमजोर होती हैं, अतः इस समस्या से निपटने के लिए तनाव मुक्त रहने का प्रयास करे।
8. मधुमेह के कारण:
आज के समय में मधुमेह की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है, और ये समस्या भी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने लगते है, और धीरे धीरे हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होती जाती है।
9. बढ़ते उम्र के कारण:
बढ़ते उम्र के कारण शरीर में कितनी नई तरीके की बीमारिया जन्म लेने लगती है, इसके साथ ही बढ़ता उम्र हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक तरह से कार्य करने नही देती है और हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
10. कैंसर के कारण:
कैंसर बहुत ही खतरनक बीमारी है, जिससे आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौत का कारण कैंसर है। इस बीमारी के होने के कारण भी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं।
11. एचआईवी या एड्स के कारण:
एचआईवी या एड्स भी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करते है, ऐसे में जो लोग इस बीमारी से ग्रसित है, उनकी भी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय (Ways to increase immunity in Hindi):-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हमे अपने जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव की जरूरत है, इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय के बारे में नीचे लेख में बताया गया हैं:
1. रोजाना व्यायाम करें:
व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही यह हमारे शरीर को कई अन्य लाभ प्रदान करता है, हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो सप्ताह में तीन घंटे शारीरिक व्यायाम करने से इम्यूनिटी में सुधार देखने को मिलती है। आप अपने नियमित व्यायाम में योग, वाकिंग तैराकी, नृत्य, खेल आदि को शामिल कर सकते हैं। आप इन सभी को सुबह शाम किसी भी वक्त कर सकते है, इसके अलावा आप रोज सुबह थोड़ी देर योग और ध्यान करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
2. संतुलित आहार खाएं:
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपने जीवन शैली में संतुलित और स्वस्थ आहार का होना बहुत ही आवश्यक है, इसके लिए आप अपने भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें, क्योंकि फल और हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी बढाने में मदद करते है।
3. पर्याप्त नींद ले:
जैसा कि ऊपर लेख में बताया गया है कि नींद और इम्यूनिटी का एक दूसरे से गहरा संबंध है। आपको बता दे कि अपर्याप्त नींद और सही समय पर ना सोने की आदत आपको कई सारी बीमारी से ग्रसित कर सकती हैं, हमे स्वस्थ जीवन जीने के लिए काम से काम छ घंटे सोना बहुत जरूरी हैं, जब आप पर्याप्त आराम कर लेते है तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
4. तनाव से निपटना सीखे:
तनाव का प्रबंधन करने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलता है, अगर आप लंबे समय तक तनाव में रहते है, तो इससे कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर में लगातार वृद्धि होने लगता है। आपको बता दे कि कोर्टिसोल अत्यधिक मात्रा आपके इम्युनिटी की कोशिकाओं को दबा देता है। इस दबी कोशिकाओं के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, आप अपने तनाव से निपटने के लिए रोजाना योग और मैडिटेशन का सहारा लें सकते है।
5. खुद को हाइड्रेट रखे:
खुद को हाइड्रेट रखने से भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, अगर आप कम मात्रा में पानी पीते है तो ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करने लगते है, जिस वजह से आप कई सारी बीमारियों से ग्रसित हो सकते है, लेकिन यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे किडनी, पाचन संबंधी मार्ग, हार्ट और अन्य अंग प्रणालियों का कार्य सुचारू रूप से होता है। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
6. प्रोबायोटिक्स चीजों का सेवन करें:
प्रोबायोटिक्स में स्वस्थ आंत के लिए भरपूर मात्रा में बैक्टीरिया पाए जाते हैं। आपको बता दे कि ये बैक्टीरिया, हानिकारक सूक्ष्मजीवों को आंत के माध्यम से शरीर में प्रवेश नहीं करने देते और हमे आंत से संबंधित बीमारी से बचाते हैं। आप प्रोबायोटिक्स के रूप में (केफिर, दही, कोम्बुचा चाय, आदि) का सेवन कर सकते हैं।
7. सफाई का पूर्ण ध्यान दे:
आप अपने आस पास साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखे, ताकि आप संक्रमित ना हो, इसके अलावा भोजन करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ रखे, और साथ ही बाहर से आने वाली सब्जियों और फूलों को अच्छे से साफ करके इस्तेमाल करें।
8. धूम्रपान से दूरी बनाकर रखे:
जैसा आपको ऊपर लेख में बताया गया है, कि धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत नुकसान देह है, अतः अगर आप इसका सेवन करते है, तो इसे छोड़ने का प्रयास करें वरना ये आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ ही साथ आपको कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर देता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home remedies to increase immunity in Hindi):-
हमारे घर के रसोई में ऐसी अनेको खाद्य पदार्थ मौजूद है जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं, बस हमे इन सबके बारे में जानकारी नहीं होती है, नीचे लेख में इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताया गया हैं:
1. हल्दी का प्रयोग करें:
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हल्दी को बहुत लाभकारी बताया गया है। क्योंकि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
प्रयोग विधि:
आप रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।
2. लहसुन का प्रयोग करें: -
लहसून को इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता हैं, क्योंकि लहसून में संक्रमण से लड़ने की क्षमता होती है, इसका सेवन करने से ये हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता हैं।
प्रयोग विधि:
आप सूबाह खाली पेट एक से दो लहसून की कच्ची कली का सेवन कर सकते है।
3. अदरक का सेवन करें:-
अदरक हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, अदरक में पाए जाने वाले कई औषधीय गुण के कारण यह आपको कई तरह के मौसमी बीमारियों से बचने में मदद कार्य है। अतः इस तरह से ये बात कहा जा सकता है कि अदरक का सेवन करने से ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
प्रयोग विधि:
अदरक का प्रयोग आप चाय में डालकर कर सकते है, इसके अलावा आप अदरक के एक छोटे टुकड़े को पीसकर शहद के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. ग्रीन टी का सेवन करें:-
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते है, इसके अलावा यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। लेकिन ध्यान रखे ग्रीन टी का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में न करे, जीवन दिनभर में आप इसका दो से तीन बार ही सेवन करें।
5. सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) का सेवन करें:-
सेब के सिरके में भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का गुण पाया जाता है, आपको बता दे की सेब के सिरके में मौजूद पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही साथ ये आपके शरीर को कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते है।
प्रयोग विधि:
आप सब के सिरके को खाने के दौरान इस्तेमाल कर सकते है, इसके अलावा आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरके को डालकर सेवन कर सकते है।
6.आंवला का सेवन करें:
आंवला हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, क्योंकि आंवली विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, और आपको बता दे की विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता हैं।
प्रयोग विधि:
आप रोजाना आंवले ले जूस का सेवन कर सकते है, इसके अलावा आप आंवले की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।
7. पपीता का सेवन करें:-
पपीते को भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं, क्योंकि पपीते में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होता हैं, इसके साथ ही यह पाचक एंजाइमों से भी भरपूर होता है जिससे यह आंतो स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
प्रयोग विधि:
आप दिनभत में एक कटोरे पपीते का सेवन सुबह के नाश्ते के दौरान कर सकते हैं।
8. ब्रोकोली का सेवन करें:-
ब्रोकली को भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी बताया गया हैं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ब्रोकली में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। जिसके कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा आपको बता दे कि ब्रोकोली में विटामिन (ए, सी, ई, और के) पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होता हैं
9. तुलसी का प्रयोग करें:-
तुलसी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता हैं, तुलसी को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। आपको बता दे कि तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण, विटामिन सी और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। इसमें अलावा इसमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते है जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों को दूर रखता है।
प्रयोग विधि:
आप रोज सुबह दो से चार तुलसी के पत्ते को चबा सकते है, इसके अलावा आप्तुलसी के पत्ते की चाय बनाकर भी पी सकते है।
10. अनार का प्रयोग करें:-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अनार भी किसी औषधि से कम नहीं है, आपको बता दे की अनार में विटामिन (ए, सी, और ई ) , फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ट्यूमर, एंटी-वायरल और गुण पाए जाते है जो शरीर की इम्यूनिटी बढाने के साथ ही कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
प्रयोग विधि:
आप रोज दिनभर में एक अनार का सेवन कर सकते है, आप चाहे तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते है।
11. इसके अलावा आप अपने दिनचर्या में स्ट्रॉबेरी, सेब, अंगूर, संतरा, नींबू, टमाटर, हरी मिर्च, बादाम, जैतून, मूंगफली, कीवी, खुबानी, लौंग, अलसी, इलायची, दालचीनी, मेथी दाना, काली मिर्च गेहूं का बीज और वनस्पति तेल जैसे कि सूरजमुखी, गेहूं, बादाम और सोयाबीन के तेल आदि का प्रयोग कर सकते है।
निष्कर्ष (conclusions):-
इम्यूनिटी का मजबूत होना हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता हैं, ये हमे कई सारी बीमारियो से बचाने में मदद करता हैं, इस लेख में आपको इम्यूनिटी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश की गई हैं, इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे और अच्छे से जानकारी देने की कोशिश की गई हैं, उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु फिर भी अगर आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल सामान्य जानकारी हेतु है , किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले, उसकी मात्रा के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:–
सिर के ब्लड सर्कुलेशन को कैसे बढ़ाएं।
ताल मखाना खाने के एक नही चौदह फायदे
क्या आप भी मुंह से आने वाली दुर्गंध से परेशान है तो आजमाएं ये अचूक
उपाय
रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे
0 टिप्पणियाँ