इस लेख में आपको आम खाने के फायदे,लाभ के बारे में बताया जाएगा।
गर्मिया शुरू होते ही आम का सीजन चालू हो जाता है,वैसे आजकल ठंडी हो या गर्मी आम हर सीजन में मिलने लगे है। लेकिन आम का जो स्वाद गर्मी में मिलता है वो स्वाद ठंडी वाले आम में नही मिलता है कच्चे आम स्वाद में खट्टे होते है।आम कच्चा हो या पक्का, आम को दोनो रुपो में पसंद किया जाता है। शायद इसी लिए आम (mango)को फलों का राजा कहा जाता है। क्योंकि आम के अनेको फायदे है।कच्चे आम की चटनी,कच्चे आम का जलजीरा, कच्चे आम को दाल में डालकर , और पके आम को ऐसे ही चूस कर,या फिर उसका जूस बनाकर पीने का प्रयोग हमारे भारत देश में अत्यधिक किया जाता है।हमारे देश में आम के अनेको प्रकार पाए जाते है,जैसे लखनऊ का दशहरी आम,लंगड़ा आम,देशी आम आदि।हमारे देश में विभिन्न राज्यों में अलग प्रकार के आम पाए जाते है,और ये सभी आमो में एक अलग ही खासियत होती हैं।इसलिए हमारे भारत देश के अनेको प्रकार के आमो को जी आई टैग प्रदान किया गया है जैसे।जो हमारे भारत देश के लिए गौरव की बात है।
जी आई टैग प्राप्त आम
1.उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उगाए जाने वाले प्रसिद्ध ‘रटौल आम
2.महाराष्ट्र का अल्फोंसो आम
3.बिहार का जर्दालु आम
4.कर्नाटक का अप्पेमिडी मैंगो’
चलिए अब आम के बारे में कुछ बेसिक जानकारी के बारे में जान लेते हैं।
आम का वानस्पतिक नाम
Mangifera indica (MI), जिसे आम, के रूप में भी जाना जाता है,
आम में पाए जाने वाले विटामिन
विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई और कैल्शियम, जिंक ,फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
आम में पाए जाने वाले अम्ल
अम्लों में टार्टरिक अम्ल व मेलिक अम्ल पाया जाता है, इसके साथ-ही-साथ साइट्रिक अम्ल भी पाया जाता है।
अब हम आगे इस लेख में आम खाने के फायदे के बारे में वृस्तित में चर्चा करेंगे।
आम खाने के फायदे (benifits of eating mango)
आम खाने के फायदे एक नही अनेको है।आम हमारे शरीर की कई बीमारियो से लड़ने में मदद करता हैऔर साथ ही हमारे स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
पाचन क्रिया को ठीक रखने में फायदेमंद:
अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक से नहीं होती है,तो आप आम का सेवन करे ये आपके पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करेगा,क्योंकि आम में (digestive anzime) होते हैं जो हमारे भोजन के अणुओ को छोटे छोटे टुकड़ों में विभाजित कर देते है ,जिससे हमारा भोजन आसानी से पच जाता है साथ ही आम में पानी और डायट्री फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है।जो कब्ज और दस्त जैसी बीमारियो से बचाने में मदद करता है।
वजन घटाने में फायदेमंद:
अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ रहा है तो आप अपने डेली रूटीन में आम का इस्तेमाल करे ये आपका वजन घटाने में मदद करेगा क्योंकि आम में क्योंकि आम में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे अगर आप आम को खा लेते है तो आप को भूख कम लगेगी।जिससे आप का वजन कम हो सकता है।
यादाश्त को बढ़ाने में फायदेमंद:
यदि आप को भूलने की बीमारी है,यानी की अगर आप कोई भी चीज कही रख देते है तो आपको याद ही नहीं रहता की आपने उसे कहा रखी है,तो ऐसे में आप अपने डेली रूटीन में आम को जरूर शामिल करे,क्योंकि आम में ग्लूटामीन एसिड पाया जाता है,जो हमारे यादाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद:
अगर आप की इम्यूनिटी कमजोर है तो ये आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है,क्योंकि हमारी इम्यूनिटी हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है,अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है तो हम कई बीमारियो से संक्रमित हो सकते है,ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अगर आप आम के सेवन करते है तो ये आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा क्योंकि आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने में फायदेमंद
आम खाने से आपके स्किन में अलग सी चमक नजर आएगी क्योंकि आम में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।और ये विटामिन हमारे त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप आम का सेवन करे क्युकी आम त्वचा के तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता है। और ये उम्र बढ़ने की संकेत जैसे झुर्रियां आदि को कम करता है।
हृदय के लिए फायदेमंद:
अगर आप किसी भी हृदय रोग से ग्रसित है तो आम के इस्तेमाल से आप को कुछ हद तक लाभ मिल सकता है क्योंकि आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं. जो हृदय रोग से संबंधित बीमारियो को कम करने में मदद करते हैं,अगर आप हृदय रोग की दवा खा रहे हो तो आप डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।
ब्लड प्रेसर के लिए फायदेमंद:
अगर आप आम के अत्यंत शौकीन है तो आप को बता दे की आम खाने से आप अपने ब्लड प्रेसर को कैसे कंट्रोल कर सकते है,आम में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी पोटेशियम,मैग्नीशियम पाए जाते है।जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।साथ ही आम में पाए जाने वाला तत्व मैग्नीशियम हमारे शरीर में thyroid से संबंधित बीमारियो से बचाने में मदद करता है।
शुगर के लिए फायदेमंद
आम हमारे शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकता है,क्योंकि आम में मौजूद एंथोसाइनिडिन्स नामक एक टेनीन पाया जाता है जो हमारे शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद गार शाबित होता है। लेकिन इसके बारे में डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।
लू के लिए फायदेमंद:
गर्मियों में गर्म हवाएं चलती रहती है,अगर हम अत्यधिक देर तक बाहर धूप में रह लेते है तो हमे लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।ऐसे में अगर हम कच्चे आम का जलजीरा बनाकर पी लेते है तो ये हमे लू से बचने में मदद प्रदान करता है।
कच्चे आम का जलजीरा कैसे बनाए:
कच्चे आम का जलजीरा बनाने के लिए आप 2 कच्चे आम ले.अब इसे अच्छे से भून ले या फिर इसे उबाल लें,और इसे अच्छे से मैश कर गुठली को फेंक दे।अब उसमे एक गिलास ठंडा पानी डाल दे
उसके बाद थोड़ा सा जीरा ले और इसे तवे पर भून ले,और भुनने के बाद इसे अच्छे से पीस ले और फिर इसे उस पानी में डाल दे।
पुदीने के 5 से 6 पत्ते ले इसे भी पीस ले और डाल दे
थोड़ा सा काला नमक स्वादानुसार ले
थोड़ा सा सादा नमक ले।
इन सबको अच्छे से मिलाकर पी ले,इससे आपका पेट भी अच्छे से साफ हो जाएगा
इसे आप गर्मियों में रोज शाम को पी सकते है।
Ise bhi padhe:चाय पीने के फायदे और उसके नुकसान (befits and disadvantage of tea)
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें
0 टिप्पणियाँ