Ads

पीरियड जल्दी लाने का 10 सबसे बेहतरीन और कारगर उपाय: ( period lane ka 10 gharelu upaye in hindi )

पीरियड को मासिक धर्म,महीना महावारी,या एमसी के नाम से भी जाना जाता है।पीरियड आना हर महिला के लिए एक प्राकृतिक देन है,जिसे हर महिला को इसका सामना करना पड़ता है।
वैसे पीरियड 12 साल से 15 साल तक के लड़कियों को आना शुरू हो जाता है।मगर कुछ लड़कियों को पीरियड्स सही तरीके से नही आते है,ऐसे में ये उन लड़कियों के लिए चिंता का विषय हो जाता है।जो लड़किए 15 साल की हो चुकी है परंतु उन्हें पीरियड नही आ रहे है।साथ ही कुछ औरतों को शादी के बाद या पहले कई कारणों से पीरियड, डेट आने के कुछ दिनो बाद या दो तीन महीनों बाद में आते है।ऐसे में महिला को लगता है की वो प्रेग्नेंट हो चुकी है,लेकिन जब वो डॉक्टर को दिखाती है या फिर घर पर ही प्रेगनेंसी कीट से चेक करती है तो रिपोर्ट नेगेटिव मिलता है।कई बार इस पीरियड की अनियमितता या फिर न आने के कारण से काफी महिलाओ को मां बनने के सुख से वंचित रहना पड़ता है।
कुछ महिलाएं जिनका मासिक धर्म एक दम सही तरीके से चलता है परंतु अगर घर में पूजा हैं,या कही शादी या कोई फंक्शन है,तो ऐसे में कुछ महिलाएं दवा खाकर पीरियड्स को जल्दी या देर में लाने की कोशिश करती है,परंतु ऐसा बार बार करने से आपके स्वास्थ्य के दृष्टि से सही नही है।
पीरियड लाने के उपाय

तो चलिए आज हम इस लेख में पीरियड लाने के उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे परंतु उससे पहले पीरियड्स से संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बातें:

पीरियड ना आने या देर से आने के कारण:

कुछ महिलाओ को पीरियड्स नही आते है।यदि आते भी है तो हर महीने ना आकर तीन महीने,4 महीने बाद आते है।
दरअसल, मासिक धर्म का आना जब अचानक बंद हो जाता है, तो उसे एमेनोरिया (Amenorrhea) कहा जाता है ।
इसके कई सारे कारण हो सकते है जो निम्न प्रकार से है।

डेली रूटीन में बदलाव:
अगर आप अपने डेली के काम जैसे की सोने, उठने,खाना खाने आदि कार्यों को नियमित तरीके से नही करती हैं तो ऐसे में आपका पीरियड देर से आने की संभावना बढ़ जाती है।
और अगर ये अनियमितता लंबे समय तक चलती रहती हैं तो पीरियड ना आने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं।
महिलाओ के डेली रूटीन में बदलाव का कारण अगर आप एक कामकाजी महिला है तो ऐसे में आप को घर और ऑफिस दोनो संभालने में खुद की देखभाल करना भूल जाती है।या अगर आप ऐसी जगह काम करती है जहा एक हफ्ते नाइट या फिर एक हफ्ते दिन काम करना पड़ता है।

तनाव के कारण:
अधिकतर महिलाओं को घर संभालने से लेकर ऑफिस तक की जिम्मेदारी उन्हे तनाव में डाल सकती है,और ये तनाव जब लंबे समय तक चलता है तो महिला को पीरियड से संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है।
क्योंकि जब हम अत्यधिक तनाव लेते है तो इस तनाव के कारण महिला के शरीर में GNRH नामक हार्मोन की कमी होने लगती है।और इस हार्मोन की कमी के कारण ही पीरियड से संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती है।

बीमारी के कारण:
कई महिलाओ को पीरियड्स देर में आने का कारण बीमारी भी हो सकता है,जैसे कुछ महिलाओ को थायराइड के कारण पीरियड सही तरीके से नही आता है।कभी कभी सर्दी जुकाम,बुखार,दस्त के कारण भी पेरिड्स देर से आते है।परंतु जैसे ही ये समस्या दूर होती है,पीरियड आना शुरू हो जाता है।

प्रेगनेंसी के कारण:
अगर आप एक शादी शुदा औरत है तो ऐसे में पीरियड ना आने का कारण हो सकता है की आप गर्भवती हो चुकी हो ऐसे में आपको ऐसे ही कोई भी दवा नही खानी चाहिए पीरियड डेट के पांच से दस दिन बाद आप pregnancy किट से घर पर ही चेक कर सकती है की आप प्रेग्नेंट है की नही।

मोटापे के कारण:
मोटापा एक ऐसी समस्या है जो आपके बॉडी के शेप को खराब करता ही है साथ ही कई सारी बीमारियो (शुगर,ब्लड प्रेशर, कैंसर) को भी साथ में लाती है।ऐसे में मोटापा बढ़ने से महिलाओ के पीरियड्स से संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
क्योंकि मोटापे के कारण महिला के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने लगता है,जो पीरियड के लिए सही नही होता है।


ब्रेस्ट फीडिंग के कारण:
कई महिलाओ को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के कारण
पीरियड से संबंधी समस्या होने लगती है।
अधिकतर महिलाएं जब अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती है तो उनके बॉडी में पोषक तत्वो की कमी होने लगती है,जिसके कारण से उनका पीरियड देर से या फिर आना बंद हो जाता है।परंतु ये समस्या ब्रेस्ट फीडिंग बंद करने पर समाप्त हो जाती है।

कुछ अन्य कारण

  • टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज होने पर
  • पीसीओएस (पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)
  • महिला के शरीर में पोषक तत्व की कमी होने के कारण
  • महिला के खून में प्रोलैक्टिन हॉर्मोन की मात्रा बढ़ने पर
  • महिला के पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज यानी प्रजनन अंगों में संक्रमण होने पर।

पीरियड ना होने पर नुकसान:
पीरियड ना आने के निम्न नुकसान हो सकते है जैसे कि:
  • हड्डियो का कमजोर होना।
  • प्रजनन क्षमता कमजोर होना।
  • मोटी औरतों में दिल से संबंधी बीमारी होना।
  • पीरियड ना आने पर गर्भसाय के अंदर कैंसर होने की समस्या हो सकती है।

पीरियड आने के लक्षण:

अगर आपको पीरियड के निम्न लक्षण समझ में आए तो समझ ले कि आपको पीरियड दो से तीन दिन के अंदर आने वाला है।
1. कई महिलाओ को पीरियड आने के कुछ दिन पहले से ही कमर में दर्द,पेट में दर्द,जांघ में दर्द शुरू हो जाता है,जबकि कुछ महिलाओ को पीरियड के दौरान भी ये दर्द बना रहता है।
2. कुछ महिलाओ को पीरियड के कुछ दिन पहले या पीरियड के दौरान मूड स्विंग होने की समस्या हो सकती है,जैसे अचानक से गुस्सा आना,रोने का मन करना
3, पीरियड के दौरान कुछ महिलाओ के सिर में दर्द हो सकता है।
4. पीरियड के दौरान कुछ महिलाओ को भूख नही लगता है।
5. पीरियड के दौरान कुछ महिलाओ को उल्टी होने की समस्या होने लगती है।


देर से पीरियड आने या फिर पीरियड लाने के 
घरेलू उपाय( home remedies for periods problems in hindi):

अब हम इस लेख में देर से पीरियड आने या फिर उन महिलाओ को जिनका पीरियड आता ही नहीं है ऐसे महिलाओ के लिए कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
ये घरेलू उपाय आपको पीरियड लाने के साथ आपके पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से भी आराम मिलेगा।

1.पपीता का प्रयोग:
ऐसा माना जाता है की पपीते में मौजूद पोषक तत्व हमारे पीरियड को लाने में मदद कर सकते है।
कैसे प्रयोग करे:
आप एक बड़े पपीते को रोजाना खाली पेट खाए। और जब तक आपका मासिक धर्म शुरू ना हो जाए तब तक इसका सेवन करते रहे।
.आप कच्चे पपीते की सब्जी या हलवा बनाकर खा सकते हैं।
.अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो पीरियड के डेट के एक दो हफ्ते पहले से ही पपीता खाना शुरू कर दे।
.ध्यान रहे अगर आप गर्भवती महिला है तो पपीते का सेवन नही करना चाहिए

पीरियड लाने के उपाय

2.हल्दी वाले दूध का सेवन करे:
हल्दी को हमारे आयुर्वेद शास्त्र में महावरी के लिए बहुत ही अच्छा औषधि माना जाता है।
कैसे करे प्रयोग:
आप हल्दी को दूध में मिलाकर रात में सोने से पहले रोज पिए ये आपके पीरियड लाने में मदद करेगा।
.अगर आपका पीरियड लेट आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट के एक दो हफ्ते पहले से ही इसका सेवन शुरू कर दे।
.ध्यान रहे अगर आप गर्भवती है तो हल्दी दूध का सेवन नही करना चाहिए।

3.दालचीनी का प्रयोग करे:
दालचीनी को भी पीरियड लाने के लिए बहुत ही कारगर तरीका माना जाता है।दालचीनी पीरियड लाने के साथ ही पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है।
कैसे प्रयोग करे:
आप दालचीनी को अच्छे से पीसकर उसका पाउडर बना लें उसके बाद इसे एक डब्बे में अच्छे से बंद करके रख ले,अब इसे दूध के साथ रोजशाम मेसोने से पहले पिए।
.ऐसा आपको जब तक पीरियड ना आए तब तक पीना है।
.अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट के एक हफ्ते या दो हफ्ते पहले से इसका सेवन शुरू कर दे।

4.अजवाइन का प्रयोग करे:
अजवाइन को भी पीरियड लाने के लिए कारगर माना जाता है अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व पीरियड लाने के साथ हमारे पेट में होने वाले दर्द को भी काम करते है।
कैसे करे प्रयोग:
एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन मिलाकर इसको खूब अच्छे से गर्म कर ले।
इसे इतना गर्म करे की पानी एक गिलास से आधा हो जाए अब इस पानी को छानकर रोज सुबह खाली पेट पिए।
.ये आपको तब तक करना है जब तक आपका पीरियड आना शुरू नही हो जाता है।
.अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो आप पीरियड डेट आने से एक हफ्ते पहले से इसका सेवन शुरू कर दे।
.ध्यान रहे अगर आप एक गर्भवती महिला है तो इसका सेवन ना करे।
पीरियड लाने के उपाय

5.अनानास का प्रयोग करे:
अगर आपको पीरियड देर से आने या आपका पीरियड आना बंद हो गया है तो ऐसे में अनानास पीरियड को लाने में मदद कर सकता है।साथ ही ये पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी काम करने में कारगर होता है।
कैसे करे प्रयोग:
आप रोज दोपहर में एक अनानास को खा सकती है या फिर अनानास का जूस बनाकर भी पी सकते है
.अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट के एक हफ्ते पहले से इसका सेवन शुरू कर सकती है।
.ध्यान रहे गर्भवती महिला इसके सेवन से बचना चाहिए।
6.गाजर का प्रयोग करे:
कुछ महिलाओ को पीरियड ना आने का कारण शरीर में पोषक तत्व बीटा कैरोटिन की कमी के कारण हो सकता है ऐसे में अगर आप रोजाना गाजर के सेवन करती है तो ये आपके पीरियड को सामान्य रूप से चलाने में मदद कर सकता है।क्योंकि गाजर में प्रचुर मात्रा में करोटिन पाया जाता हैं।
कैसे करे प्रयोग:
आप रोज सुबह खाली पेट गाजर को अच्छे से उबालकर उसे अच्छे से छान ले और उसके बाद इस जूस को चाय की तरह रोज पिए 
ऐसा तब तक करे जब तक आपका पीरियड सही से चालू नही हो जाता है।
.अगर आपका पीरियड देर से आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट के एक हफ्ते पहले से हि इसका सेवन शुरू कर सकती हैं।
.ध्यान रहे गर्भवती महिला इसके सेवन से बचे।

7.एलोवेरा का प्रयोग करे:
अगर आपका पीरियड लेट से आता है या फिर नही आ रहा है तो ऐसे में एलोवेरा का सेवन आपके पीरियड को नियमित तरीके में लाने में मदद करेगा साथ ही ये आपके स्किन में ग्लो लाने में भी मदद कर सकता है।
कैसे करे प्रयोग:
रोजाना सुबह खाली पेट एक छोटा गिलास एलोवेरा का जूस पिए इसे तब तक पिए जब तक आपका पीरियड आना शुरू नही हो जाता है।
.अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट के एक हफ्ते पहले से इसका सेवन कर सकते है।
.गर्भवती महिला इसके सेवन से बचे।
पीरियड लाने के उपाय

8.सौफ का प्रयोग करे:
सॉफ के एक नही अनेक फायदे हैं ये हमारे पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में सहायक है,साथ ही ये हमारे पीरियड से संबंधी बीमारी को भी ठीक करने में मदद करता है।
कैसे करें प्रयोग:
एक गिलास पानी में आप एक चम्मच सौफ डालकर अच्छे से गर्म करे और इतना गर्म करे की पानी आधा गिलास रह जाए,अब इस चाय की तरह धीरे धीरे पिए।
.पीरियड लेट आने पर इसे आप पीरियड डेट के एक हफ्ते पहले से ही ही इसका सेवन शुरू कर सकती है।
.ध्यान रहे गर्भवती महिला इसके सेवन से बचे।

9.अदरक का प्रयोग करे:
अदरक में मौजूद पोषक तत्व हमे शर्दी खासी में तो राहत देते ही है साथ ही ये हमारे पीरियड से संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।
प्रयोग कैसे करे:
  • अदरक के छोटे से टुकड़े को अच्छे से कूट ले और उसके बाद उसका रस निकल ले।
  • अब इस रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले अब इसे रोज सुबह खाली पेट खाए,और इसका सेवन तब तक करे जब तक आपका पीरियड आना शुरू ना हो जाए।
  • अगर आपका पीरियड लेट से आता है तो ऐसे में पीरियड daye ke ek हफ्ते पहले से ही इसका सेवन शुरू कर दे।
  • ध्यान रहे गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नही करना चाहिए।
पीरियड जल्दी लाने का 10 सबसे बेहतरीन और कारगर उपाय: ( period lane ka 10 gharelu upaye in hindi )


10. तिल के बीज का प्रयोग करे.
अगर आप पीरियड ना आने या लेट से आने के कारण परेशान रहती है तो ऐसे में तिल के बीज का सेवन करने से पीरियड से संबंधी समस्याओं से आराम मिल सकता है,साथ ही ये आपके पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी काम कर सकता है।
कैसे प्रयोग करें:
  • आप 250 ग्राम तिल के बीज को अच्छे से पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसे एक डिब्बे में बंद कर दे।
  • अब रोज सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले इसको शहद के साथ खाए।
  • ऐसा आप पेरिप्ड जब तक आना ना शुरू हो जाए तब तक इस खाए।
  • अगर आपको पीरियड लेट से आता है तो ऐसे में आप पीरियड डेट आने से एक हफ्ते पहले से इसका सेवन करने से बचे।
  • ध्यान रहे गर्भवती महिला इसके सेवन से बचे।

पीरियड लाने का उपाय yoga:

अगर आप का पीरियड बिलकुल भी नहीं आता है,या फिर सही तरीके से नहीं आता है,या फिर आप अपना पीरियड जल्दी लाना चाहती है,तो ऐसे में आप मेरे बताए गए योगा अभ्यास को नियमित तरीके से करती है तो आपका पीरियड आना शुरू हो जाएगा।
मालासन(malasan):
यह आसन पीरियड लाने के लिए बहुत ही कारगर आसन माना जाता है।इस आसन को नियमित रूप से करने से आपके पाल्विक एरिया,मांसपेशियों में हो रहे दर्द,कंधो में दर्द,कमर में दर्द,घुटनों में दर्द,जोड़ो में दर्द,पेट की चर्बी आदि कई समस्याओं में लाभदायक माना जाता हैं।
पीरियड लाने के उपाय yoga

विधि:
  • इस आसन को करने के लिए एक शांत और हवादार वातारण का चयन करे।
  • इस आसन को करने के लिए पहले योग मैट पर शौच की मुद्रा में बैठ जाए।
  • अब आपको दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों पर टिकाना है और हथेलियों को मिलाकर नमस्कार की मुद्रा बना लें.
  • अब धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें.
  • अब इसी पोजीशन में थोड़ी देर बैठें और बाद में हाथों को खोल लें और खड़े हो जाएं.
  •  सुबह के समय इसे आप कम से 10 मिनट तक नियमित रुप से करें।
ध्यान देने योग्य बातें:
  • इस आसन को करने के लिए पेट एकदम खाली होना चाहिए।
  • अगर कोई शारीरिक बीमारी है, तो आसन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।

मत्स्यासन(matsyaasan):
मत्स्य का अर्थ है मछली । इस आसन में शरीर का आकार मछली जैसा बनता है अतः मत्स्यासन कहलाता है ।
इस आसन को करने से,पूरी शरीर मजबूत होती है, स्त्रियों के गर्भाशय और मासिक धर्म संबंधी रोग दूर होते हैं,कंधो के दर्द,पेट की चर्बी घटती है,खाँसी दूर होती है।

पीरियड लाने के उपाय yoga

विधि:
  • इस आसन को करने के लिए एक शांत और हवादार वातारण का चयन करे।
  • इस आसन को करने के लिए पहले योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और बाजुओं को सीधा रखें
  • अब दोनों पैर मोड़ लें और हाथों से टखनों को पकड़ लें।
  • कोहनी और बांह के अगले हिस्से पर दबाव देकर छाती को ऊपर की तरफ उठाएं और लंबी सांस ले।
  • पीठ, छाती, व गर्दन का वजन नितंबों और कोहनियों पर आने दें और सिर के पीछे की तरफ झुका लें
  •  इसके बाद अपनी बांहों पर जोर देते हुए सिर को ऊपर लेकर आएं और छाती को नीचे जानें दें
  • यह योग प्रक्रिया को कम से कम 5 से 6 बार करें।
ध्यान देने योग्य बातें:
  • मत्स्यासन को करने के लिए पेट एकदम खाली होना चाहिए।
  • अगर कोई शारीरिक बीमारी है, तो आसन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें।

धनुरासन(Bow Pose):
इस आसन को करने से महिलाओ में पीरियड,कमर दर्द,जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है।अगर आप इन सभी समस्याओं से जूझ रही है तो ऐसे में आपको इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। 

पीरियड लाने के उपाय yoga

विधि:
  • इस आसन को करने के लिए एक शांत और हवादार वातारण का चयन करे।
  • योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं, पैरों को सटाकर रखें और हाथों को पैरों के पास रखें। 
  • धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखने को पकड़ें। 
  •  सांस भीतर की ओर खींचें और सीने को उठाएं और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं,हाथों से पैरों को खीचें,सामने की तरफ देखें।
  • अपना ध्यान सांसों की गति पर केंद्रित करने की कोशिश करें। शरीर धनुष की तरह खिंचा हुआ रहे। जबकि हाथ धनुष की डोरी का काम करेंगे। 
  • तभी तक करें जब तक आप आसानी से आसन कर सकें। सांसें लंबी और गहरी लेते रहें। 
  • करीब 15-20 सेकेंड के बाद, सांस छोड़ते हुए सामान्य हो जाएं।

ध्यान देने योग्य बातें:
  • इस आसन को करने के लिए पेट एकदम खाली होना चाहिए।
  • अगर कोई शारीरिक बीमारी है, तो आसन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
बद्धकोण आसन:
इस आसन को तितली आसन भी कहा जाता है,क्योंकि इस आसन के दौरान पैरों की गति, तितली के हिलते पंखों कि भाँती प्रतीत होने की वजह से इसे तितली आसन भी कहा जाताहै। है।इस आसन को करने से,मांसपेशी में खिंचाव,कमर दर्द,पीरियड संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।
पीरियड लाने के उपाय yoga

विधि:
  • इस आसन को करने के लिए एक शांत और हवादार वातारण का चयन करे।
  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर पद्मासन या सुखासन अवस्था में बैठ जाए।
  • अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा कर के बैठ जाएं, रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
  • अब पैरों को मोड़कर हाथों की अंगुलियों को पैरों के पंजों के ऊपर लाकर आपस में मिला दें।
  • इस दौरान आपकी एडियां शरीर से सटी हुई होनी चाहिए। 
  • सामान्‍य रूप से सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ ऊपर ले जाएं और फिर नीचे लाएं। आपको ऐसा 15 से 20 बार करना है।
ध्यान देने योग्य बातें:
  • जो लोग किसी गंभीर रोग से पीड़ित हो वे अपने डॉक्टर की सलाह से ही तितली आसन का अभ्यास करें।
  • अगर शरीर के किसी भी हिस्से में कोई गंभीर चोट लगी हो, तब भी इस आसन अभ्यास न करें
शवासन(shawasan):
शवासन एक मात्र ऐसा आसन है, जिसे हर आयु के लोग कर सकते हैं, यह सरल भी है। इस आसन को करने से पीरियड के साथ ही साथ,तनाव से निपटने में भी कारगर माना जाता है।
विधि:
  • इस आसन को करने के लिए एक शांत और हवादार वातारण का चयन करे।
  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर पद्मासन या सुखासन अवस्था में बैठ जाए।
  • अब थोड़ी देर बाद मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपनी दोनो आंखो को बंद कर लें।
  • अपने दोनों पैरों को एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें।
  • अपने दोनो हाथो को अपने बॉडी से थोड़ी दूरी पर रखे।
  • अपने शरीर को एक दम आराम की मुद्रा में रखे और धीरे-धीरे सांस अंदर ले और बाहर छोड़े।
  • इसे 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
  • इस आसन को कभी भी किया जा सकता हैं।
पीरियड लाने के उपाय yoga

पीरियड को जल्दी लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें:

पीरियड को जल्दी लाने के लिए आप अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, पीरियड जल्दी लाने के लिए आप अपने डेली आहार में निम्न चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • आप अपने खान पान पर विशेष ध्यान दे,हरी सब्जियों,गाजर,टमाटर,पालक,लौकी जैसे पोषक सब्जियों का सेवन करे।
  • फलों में विटामिन सी से भरपूर (अंगूर,अनार,संतरा सभी खट्टे फल) का सेवन जरूर करे।
  • सही समय पर सोए और सही समय पर उठे।
  • तली भुनी चीजों से दूर रहे,ज्यादा मसालेदार,या जंक फूड ना खाए।
  • ऐसी चीजे जो आपको तनाव में डालती है उनसे दूर रहे
  • व्यायाम,एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दे।
पीरियड लाने के उपाय

  • ऐसी चीजों पर ध्यान दे जिसे करने से आपको खुशी मिलती हो।
  • अपने डेली रूटीन में थोड़ा सा समय निकालकर मॉर्निंग वॉक पर जाए क्योंकि सुबह की ताजी हवा हमे कई रोगों से बचाने में मदद करती है।
  • अपने बढ़ते वजन पर विशेष ध्यान दे,आपका बढ़ता वजन पीरियड के साथ आपके शरीर के शेप को भी खराब करता है,जिससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस गिरने लगता हैं।
  • खुद को हमेशा मोटिवेट करे ,नकारात्मक भावनाएं आपको पीरियड से संबंधी परेशानी के साथ आपके मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है।
  • धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से दूरी बनाकर रखे।
  • अगर आपका पीरियड सामान्य तरीके से आ रहा है और आप पार्टी या फंक्शन के कारण पीरियड जल्दी या देरी में आने के लिए दवा खाती है तो ध्यान रहे ये आपके लिए आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:


प्रश्न: 1 दिन में पीरियड कैसे लाए?
उत्तर: अगर आप चाहती है की आपका पीरियड एक दिन में आ जाए तो ऐसे में आप सुबह खाली पेट बटरफ्लाई आसन,मालासन ये दोनो प्राणायाम को कम से कम आधे घण्टे तक करे,उसके बाद आप खाने में उन चीजों को खाए जिनकी तासीर गर्म होती है जैसे (अदरक, काजू, बादाम,छुहारा,दालचीनी,अनानास) आदि का सेवन करे।अपने पेलविक एरिया में गर्म पानी से सेक करे।
प्रश्न:अगर टेस्ट नेगेटिव है और पीरियड नहीं है तो क्या मैं अभी भी प्रेग्नेंट हो सकती हूं?

उत्तर: जी हा! इसकी संभावना हो सकती है
अगर आपका टेस्ट नेगेटिव है तो आप एक हफ्ते दो हफ्ते बाद फिर दुबारा से चेक करे और फिर भी अगर आपका टेस्ट नेगेटिव आ रहा है,तो ऐसे में आप डॉक्टर से परामर्श ले।लेकिन मेरी सलाह के अनुसार बगैर अल्ट्रासाउंड के किसी भी निर्णय पर ना पहुंचे।क्योंकि कभी कभी डॉक्टर भी आपके पेट में बच्चा है या नही इसका पता लगाने मै गलती हो जाती है।

प्रश्न: पीरियड लाने के लिए कौन–कौन से योगा करे?
उत्तर: पीरियड को लाने के लिए आप नियमित रूप से निम्न योगा का सहारा ले सकती है।
आसन:
.शवासन
.मलासन
.बालासन
.भुजंगासन
.नौकासन
.हलासन
.पश्चिमोत्तासन
.धनुरासन
.सेतुबंधासन
प्रश्न: बिना किट के कैसे पता करु की मैं प्रेग्नेंट हूं?
उत्तर: अगर आप बिना किट के ये पता करना चाहती है की आप प्रेग्नेंट है की नही तो इसके लिए आपको अपना सुबह का यूरिन एक डिब्बे में काम से कम चार से पांच घंटे तक रख देना है,उसके बाद आपको अगर आपके यूरिन में झाग बनता दिखे तो समझ जाए की आप प्रेग्नेंट है,लेकिन अगर कोई परिवर्तन ना हो तो ऐसे में आप प्रेग्नेंट नही हो सकती है।

निष्कर्ष : इस लेख में मैंने पीरियड से संबंधी सभी बातों पर प्रकाश डालने की पूरी कोशिश की है।आशा करती हू की आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा।परंतु फिर भी अगर आप मुझसे कोई भी प्रश्न या सुझाव देना चाहते है तो कमेंट बॉक्स में दे सकते है,मैं आपके सुझाव या प्रश्न के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी
 धन्यवाद!
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है।ये किसी भी प्रकार के दवा का विकल्प नहीं हो सकता ज्यादा जानकारी हेतु अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ