Ads

दांत दर्द और पायरिया को ठीक करने का एक दम रामबाण उपाय है ये नुस्खे!

 पायरिया बीमारी हमारे दांतो से संबंधित है ऐसे में हमारे दांतो के साथ हमारे मसूड़े भी प्रभावित होते है,पायरिया के कारण हमारे मसूड़ों से खून आना,मवाद,। इस दांतो के मवाद का सेवन आमतौर पर भोजन के साथ किया जाता है, जिससे कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं।दांत खराब होना ये आम बात है,पायरिया एक ऐसी बीमारी जिसके कारण से मुंह से बदबू आने लगती है।आप जब बोलते हो तो आपके सांसों से एक बहुत ही गंदी बदबू आती हैं।जिसके कारण से लोग आपसे बात करने में कतराते है ऐसे में आपको बहुत ही शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।साथ ही आपका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है।

दोस्तो चलिए आज इस लेख में हम पायरिया के कारण,लक्षण,घरेलू उपचार के बारे में और पायरिया से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बातो पर चर्चा करेंगे।

पायरिया


पायरिया होने के कारण:

 यहा पर हम पायरिया होने कारणो के बारे में चर्चा करेंगे,क्योंकि पायरिया होने के कही न कही हम स्वयं जिम्मेदार होते है,इसलिए इस लेख में हम पायरिया होने के कारण के बारे में चर्चा करेंगे,जिससे अगर आपको पायरिया नहीं हुआ है ,या फिर दुबारा पायरिया ना हो इसके लिए आपको पायरिया किन– किन कारणों से होता है इसके बारे में जानकारी रखना आवश्यक है।

गलत तरीके से खान–पान :

अगर आप गलत तरीके से खाते पीते हो तो ऐसे में आपको पायरिया होने की शिकायत हो सकती है।क्योंकि अगर आप दिनभर जब मन करे कुछ न कुछ खाते रहते है,वो आपके स्वास्थ्य के लिए सही है या नही।तो ऐसे में आपका पाचन सही तरीके से नही हो पाता और जब ये प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रहती है तो ऐसे में आपको पायरिया होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

सही तरीके से दांतो को साफ ना करना:

अगर आप अपने दांतो को सही तरीके से साफ नहीं करते है तो ऐसे में मुंह में फसे खाने सड़ने लगते है जिसके कारण से मुंह से बदबू आना शुरू हो जाता है। 

धूम्रपान

धूम्रपान का सेवन करना:

अगर आप धूम्रपान का सेवन करते है तो इससे भी आपको पायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है।क्योंकि जब आप धूम्रपान करते है तो इसमें मौजूद विषैले पदार्थ हमारे दांतो के लिए बहुत ही हानिकारक होते है,ऐसे में लंबे समय तक शराब,सिगरेट, तंबाकू का सेवन करने से हम पायरिया के शिकार हो सकते है।

लीवर की खराबी के कारण:

  • हमे पायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि लीवर के खराब होने से हमारे ब्लड में अम्लता बढ़ने लगती है,और इस अम्लता के कारण हमे पायरिया होने का खतरा बढ़ जाता हैं।
  • मधुमेह की समस्या होने वाले मरीजों को भी पायरिया होने की संभावना बढ़ जाती
  • अनुवांशिकता के कारण भी आपको पायरिया होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
  • महिलाओ में हार्मोनल परिवर्तन के कारण पायरिया होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

पायरिया के लक्षण:

दांत में दर्द या पायरिया की शिकायत होने पर आपको निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
  • बदबूदार सांस।
  • मसूड़ों का लाल रंग में दिखना।
  • सूजे हुए मसूड़े ,फूले हुए मसूड़े।
  • मसूड़ों से खून आना।
  • मसूड़ों से मवाद आना ।
  • मसूड़े मुलायम और कोमल होते हैं
  • खाने के दौरान दर्द महसूस करना।
  • दांतों का ढीला हो जाना।
  • दांतों के बीच गैप होना।
  • पेरियोडोंटल कैनाल का फोड़ा
  • दांतों में सेंसिटिविटी महसूस करना।

पायरिया (दांत दर्द)को ठीक करने के घरेलू उपाय (payariya(dant dard) ke gharelu upaye)

परारिया को आप ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर ठीक कर सकते है।

हल्दी का प्रयोग करे:

हल्दी

हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे सेहत के साथ–साथ हमारे दांतो के लिए फायदेमंद साबित होता है।गर आप एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर को लेकर इससे सुबह शाम हाथो से करते है तो ये आपके दांतो के किटाणुओ को मारकर आपके दांत को स्वस्थ और सुंदर बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

नोट:अगर आप हल्दी से ब्रश करते है तो इससे आपके दांतो पर पीली परत जम सकती है,जिससे आपके दांत दिखने में खराब लग सकते है,ऐसे में आप हल्दी के ब्रश करने के 10 मिनट बाद,आप अपने डेली उपयोग में लाए जाने वाले पेस्ट(मंजन) से या फिर,नीम की मुखारी से अपने दांतो को अच्छे से साफ कर ले।

सरसो का तेल और नमक:

नमक

सरसो का तेल और नमक का प्रतिदान नमक करने से,आपको पायरिया,दांतो में दर्द,से निजात मिलेगा। प्रसव के बाद की महिला को लगभग सवा महीने तक सरसो के तेल,और नमक से ही ब्रश करना चाहिए, क्योंकि प्रसाद के बाद महिला के शरीर के साथ दांत,और मसूड़े दोनो ही कमजोर हो जाते है।

विधि:इसको बनाने के लिए आप एक छोटा चम्मच नमक और उसमे 10 से 12 बूंद सरसो का तेल डालकर दोनो को अच्छे से मिला ले फिर इसे अपने हाथों से अपने पूरे दांतो मे अच्छे से मालिश करे और कम से कम पांच से दस मिनट तक इसे सुबह और रात में सोने से पहले करे।

नोट:अगर आपके दांत खराब है तो ध्यान रहे इसे करने से आपको दर्द भी होगा इससे आपको घबराना नहीं है।

नीम का प्रयोग

नीम का प्रयोग

हमारे शास्त्र में नीम को एक विशेष और महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।आयुर्वेद के अनुसार नीम में कई बीमारियो को ठीक करने की क्षमता होती है।हमारे हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की पूजा की जाती है।

नीम में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर की बीमारियो से लड़ने के साथ ही साथ हमारे दांतो और मसूड़ों को मजबूत बनाने में में बहुत ही कारगर सिद्ध होते हैं।प्राचीन समय में सभी लोग नीम की मुखारी का ही उपयोग करते थे,लेकिन समय के साथ हमारी आदत बदलती चली गई।

अगर आप पायरिया या दांत के दर्द से परेशान है तो आप सुबह खाली पेट दो से तीन नीम के पत्ते को आराम से धीरे–धीरे अपने दांतो से अच्छे से चबाए और हो सके तो इसे चबाने के बाद खा जाए,क्योंकि नीम दांत के कीड़े को मारने के साथ पेट को भी साफ करता है।

नीम की मुखारी को आप सुबह और रात में सोने से पहले करने से आपको दांतो से संबंधी बीमारियो से आराम मिलेगा।

नारियल और नींबू का प्रयोग:

नारियल और नींबू की फोटो

अगर आप पायरिया से परेशान हो तो आप नारियल का तेल को अपने मसूड़ों पर लगाए।इसको लगाकर पांच से दस मिनट तक छोड़ दे और उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छे से मुंह को धो ले।ऐसा करने के थोड़ी देर बाद आप अपने दांतो में नींबू के रस को पूरे दांतो में अच्छे से लगाए और पांच से दस मिनट तक बीत जाने के बाद मुंह को गुनगुने पानी से धो ले।

नोट: नींबू के रस को जब आप अपने दांतो और मसूड़ों में लगाएंगे तो इससे आपको ज्यादा या फिर हल्का दर्द हो सकता है।इससे घबराए नहीं 

लौंग का प्रयोग:

लौंग

लौंग हमारे दांतो के लिए अत्यंत लाभकारी वस्तु है।क्योंकि लौंग में मौजूद पोषक तत्व दांतो में दर्द,पायरिया जैसी बीमारी में हमे मदद करती है।

  • अगर आप लौंग की दो से चार कली को अपने दांतो से हल्का हल्का दबाए,इस लौंग की कली को कम से कम दस से पंद्रह मिनट तक आराम से धीरे धीरे खाए।ऐसा करने से आपको बहुत ही आराम मिलेगा।
  • आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप थोड़ा सा लौंग के तेल को गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में डाल ले।
  • अब इस पानी को मुंह में डालकर अच्छे से कुल्ला करे ऐसा आपको रोज दिन में एक बार करना है।ये आपके दर्द,मुंह से गंध,तथा सूजन को कम करने में मदद करेगा।

नोट: अगर आप गर्भवती है तो इसका सेवन ना करे,क्योंकि लौंग गर्म होता है।इसके ज्यादा इस्तेमाल से आप का गर्भाशय नष्ट हो सकता है।


कुछ ध्यान रखने योग्य बाते:

अगर आपको पायरिया या फिर दांतो मे दर्द हो तो ऐसे में आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

  • आप मीठी चीजों को कम खाए,मीठी चीजे जैसे हम लोगो को पसंद है,वैसे ही हमारे दांतो के बैक्टरिया को भी पसंद है,इसलिए जब आप मीठा खाते हो तो जब हमारे दांतो में कही पर भी मीठा चिपका रहता है तो इसे हमारे दांतो के बैक्टीरिया खाने लगते है,जिसके कारण से हमारे दांतो का ऊपरी आवरण कमजोर होने लगता है और धीरे धीरे हमारे दांत काले नजर आने लगते है।और हमारे दांतो से ये दर्द होकर हमारे मसूड़ों तक पहुंच जाता है।
  • जब हम खाना खाते है तो खाने के माध्यम से ये दांतो की गंदगी हमारे पेट में जाने लगती है,और ऐसे ही हमारे मुंह से बदबू,दांतो से खून,मवाद आदि चीज होने लगती है।
  • खाना खाने के बाद आप अपने मुंह को अच्छे से साफ करे,ताकि कोई भी चीज आपके दांतो मे फसी ना रहे,अगर कुछ फसा भी है,तो उसे नीम के सीक (खोदनी) से अच्छे से साफ कर ले।


  • जब आप सौंच के लिए जाए तो ऐसे में अपने दांतो को अच्छे से दबाकर बंद रखे।
  • सुबह और रात में खाने के बाद अपने दांतो को (ऊपर बताए गए उपाय)अच्छे से ब्रश करके साफ रखे।
  • विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करे,क्योंकि विटामिन सी हमारे दांतो को स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक है।
  • गाजर और पालक का नियमित जूस पिए।
  • फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से भी आपको पायरिया में आराम मिलेगा,हालाकि इसका स्वाद अच्छा नहीं होता है,इसके लिए थोड़ा सा नमक और हल्का सा नींबू भी डाल ले।
  • फिटकरी को हल्का सा भूनकर इसमें थोड़ा सा नमक और सरसो का तेल डालकर ब्रश करने से भी आराम मिलेगा।
  • अमरूद को आप नमक लगाकर खाए ,या फिर अमरूद के एक दो पत्ते को दिन भर में अपने दांतो से चबाए।
  • मुंह से आती दुर्गंध से बचने के लिए आप तुलसी के पत्ते को दिन भर में दो से चार पत्ते चबाएं।
  • याद रहे कुछ भी खाने के तुरंत बाद अपने मुंह को अच्छे से कुल्ला करके साफ कर ले।

इसे भी पढ़े:अचानक हार्ट अटैक आने पर हमे क्या करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न: पायरिया के लिए बेस्ट टूथपेस्ट कौन सा है।

उत्तर: वैसे अगर आप ऊपर बताए गए उपायों को किसी कारण से करने में असमर्थ है तो ऐसे में आपको बाजार में पायरिया के लिए अनेकों टोथपेस्ट मिल जाएगी परंतु आप को जिस टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा हो वैसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए,लेकिन अगर आप नीम और बबूल की मुखारी करते है,और इसके साथ आप अपना रेगुलर टूथपेस्ट करते रहे,आपको दूसरी टोथपेस्ट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रश्न: कौन सा फल खाने से दांत साफ होता है?

उत्तर: जी ! अगर बात करे फलों की तो सेब को खाने से आपके दांत दिखने में सुंदर और चमकदार बनेंगे,इसलिए दांतो को चमकदार बनाए के लिए आप नियमित रूप से एक सेब या फिर सेब का जूस पी सकते है।सेब आपके दांतो के साथ ही साथ आपके चेहरे की चमक को भी बढ़ाता है।

प्रश्न: क्या पायरिया से मुंह का कैंसर हो सकता है?

उत्तर: जी हा! जब पायरिया इस लेवल पर आ जाता है,जिससे आपके मसूड़ों से मवाद आ रहा है,और आप पायरिया का इलाज नहीं कराते हो तो ऐसे में ये मवाद धीरे धीरे कैंसर का रूप ले सकता है।

निष्कर्ष

आशा करती हूं कि आप को मेरा यह लेख पसंद आया होगा।अगर आप मुझसे हेल्थ से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।मैं आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी

धन्यवाद!

डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी हेतु है।ये किसी भी प्रकार की दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ