Ads

बैड कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म कर देगा अर्जुन की छाल, बस रोजाना ऐसे करें उपयोग।

 हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक होता हैं गुड कोलेस्ट्रॉल, और एक होता है, बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल का कार्य शरीर में हेल्दी कोशिकाओं (healthy cells) के निर्माण में मदद करना होता है। लेकिन खानपान में गड़बड़ी, खराब दिनचर्या और जेनेटिक कारणों की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, इस बैड कोलेस्ट्रॉल को हाई कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसों में ब्लॉकेज आ जाती है, और ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती है, जिससे मोटापा, ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल या हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। आज हम इस लेख में, हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन के छाल के फायदे और सेवन करने का सही तरीका के बारे में चर्चा करेंगे पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।


बैड कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म कर देगा अर्जुन की छाल, बस रोजाना ऐसे करें उपयोग।

  अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद (Arjun bark beneficial in cholesterol in Hindi):

हमारे आयुर्वेद औषधि में ऐसे अनेकों खाद्य पदार्थ हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती हैं, उन सभी खाद्य पदार्थों में अर्जुन की छाल को बहुत ही प्रभावकारी बताया गया हैं। अर्जुन की छाल में मौजूद गुण 

के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत ही लाभकारी होता हैं, बात करे अर्जुन की छाल में मौजूद पोषक तत्व के बारे में तो इसमें–

  • फाइटोकेमिकल्स 
  • फ्लेवोनॉयड 
  • ग्लाइकोसाइड
  • फेनोलिक एसिड 
  • ट्राइटरपेनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं, इसके साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी उपस्थित होते हैं, जो बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढाते हैं, और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं 
  • अर्जुन की छाल एक ऐसी जड़ी बूटी है जो हार्ट के लिए एक रामबाण औषधि मानी जाती हैं, ये हार्ट की मांशपेशी को मजबूत बनाने का कार्य करती है। जिससे हार्ट से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम हो जाता हैं।
  • अर्जुन की छाल में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
  • अर्जुन की छाल का सेवन करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता हैं।
  • अर्जुन की छाल का सेवन करने से मोटापे को भी कम किया जा सकता हैं।


इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए क्या नहीं?

हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें (How to consume Arjuna bark in high cholesterol?):

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल, हार्ट, ब्लड प्रेशर या फिर मोटापे की दिक्कत है, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल को आप नीचे बताए गए विधि के अनुसार सेवन कर सकते हैं।

  • अर्जुन की छाल को आप पानी में मिलाकर सुबह शाम खाने से पहले ले सकते हैं।
  • इसे शाम में सोने से पहले दूध के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है। 
  • अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ लेना भी लाभकारी होता है। 
  • अर्जुन की छल की दवाएं कैप्सूल के रूप में बाजारों में भी उपलब्ध हैं।


विधि:

इस उपयोग में लाने के लिए 1 से 2 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब दो कप दूध या पानी के साथ मिक्स कर लें। अब इसे धीमी आंच में पांच से दस मिनट तक अच्छे से गर्म कर ले, जब पानी या दूध आधा हो जाए तो इसे ठंडा होने के बाद सेवन करे। अर्जुन की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करना लाभकारी होता हैं।


सावधानी (Caution):

  • जैसा कि लेख में पहले ही बताया गया है कि अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर और मधुमेह के स्तर को कम कर सकता है, इसलिए जो लोग बीपी और मधुमेह के लिए दवा का सेवन कर रहें है उन लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन करने से पूर्व एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी हैं, क्योंकि दवा के साथ अर्जुन की छाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और मधुमेह का स्तर अत्यधिक कम हो सकता है।
  • लो ब्लड प्रेशर के मरीज अर्जुन की छाल का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करे तो बेहतर होगा।
  • गर्भावस्था के दौरान अर्जुन की छाल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

 नोट :–

बेहतर परिणाम के लिए कोलेस्ट्रॉल या मोटापा कम करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करने के साथ ही साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज और सही खान पान की भी जरूरत है, अपने जीवनशैली में सही समय पर सोना और सही समय पर उठना भी जरूरी है, क्योंकि यदि आप किसी तरीके का तनाव लेते है तो ये आपको शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से नुकसानदेह हो सकता हैं, इसलिए खुश रहे और स्वस्थ रहे।


निष्कर्ष (conclusions):–

इस लेख में आपको अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसी हमारी मदद करता हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया हैं, उम्मीद है कि अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल से संबंधित मेरा ये लेख आपको पसंद आया होगा, परंतु फिर भी यदि आपको कोलेस्ट्रॉल या स्वास्थ्य से संबंधित किसी अन्य विषय से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप कृपया करके कॉमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न को पूछ सकते हैं, मैं निश्चित ही आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ