Ads

छोटे बदलाव, बड़े परिणाम: पेट को साफ होने या कब्ज को दूर करने के आसान तरीके"

अगर सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाता है,तो आप पूरे दिन फ्रेस और हल्का महसूस करते है।लेकिन अगर आपका पेट सुबह या दिन भर में एक बार भी अच्छे से साफ ना हो तो ऐसे में पेट में भारीपन और इंसान चिड़चिड़ा सा हो जाता है।उसका अपने अपने काम में मन नहीं लगता है।अगर पेट साफ होने की समस्या लंबे दिनों तक चलती रहे तो ये पेट में कब्ज,गैस के साथ शरीर में कई गंभीर बीमारियो को जन्म दे सकती है।
पेट साफ ना होने का कारण हमारा गलत खान पान और हमारी डेली रूटीन लाइफस्टाइल है।
 किसी को भी हो सकती है। पेट साफ ना होने की समस्या किसी भी उम्र में,(बच्चे,बूढ़े, वयस्क) अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में ये लेख आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता हैं।क्योंकि इस लेख में मैं पेट साफ होने के उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। और इस उपाय का प्रयोग करने से आपको सुबह उठते ही पेट साफ हो जाएगा। और आप पूरे दिन अच्छे से अपना काम कर पाएंगे।


    Home remedies to clean stomach


    पेट साफ ना होने के कारण (Due to not having clean stomach in Hindi):

    पेट साफ ना होने के निम्न कारण हो सकते है।

    गलत खान–पान:
    इसके निम्न कारण हो सकते है।
    1.  खाना खाने के समय में अनियमिता
    2. ज्यादा मसालेदार भोजन करना
    3. बाहर की चीजें (समोसा,पिज्जा,बर्गर,आदि) खाना खाने से।
    4. डिब्बा बंद खाने को सेवन करने से।
    5. अल्पभोजन ग्रहण करना।
    6. बगैर भूख के भोजन करना।
    7. भोजन खूब चबा-चबाकर न करना अर्थात् जबरदस्ती भोजन ठूँसना। जल्दबाजी में भोजन करना।
    8. भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव।
    9. भोजन करते वक्त ध्यान भोजन को चबाने पर न होकर कहीं और होना।
    10. ज्यादा उपवास करना।
    तरल पदार्थों के सेवन में कमी होने के कारण:
    इसके निम्न कारण हो सकते हैं।
    1. .कम मात्रा में पानी पीना
    2. .शरीर में पानी का कम होना
    3. .खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना: खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है क्योंकि खाना पचाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल होता है और आप अगर तुरंत पानी पी लेंगे तो यह पतला हो जाता है, जिसकी वजह से यह अच्छे से खाने को पचा नहीं पाता है और आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
    4. .अपने डेली रूटीन लाइफ में फलों के जूस का सेवन ना करना।
    5. .व्यायाम या एक्सरसाइज के तुरंत बाद पानी पीना।
    6. चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना। धूम्रपान करना व शराब पीना। 

    शारीरिक गतिविधि में कमी:
    इसके निम्न कारण हो सकते हैं।
    1. कम चलना या काम करना ; किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना; आलस्य करना
    2. शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।
    3. खाना खाने के बाद बैठे रहना
    4. सुबह और शाम योग और व्यायाम न करना।
    5. सुबह मॉर्निंग वॉक और शाम में खाने के बाद इवनिंग वॉक ना करना।
    6. दु:ख, चिन्ता, डर आदि का होना।
    7. बीमारी के कारण।

    लगातार दवाओं का सेवन करना

    आंत में कैंसर, लिवर और तिल्ली की बीमारी।
    मधुमेह के रोगियों में पाचन संबंधी समस्या
    लगातार पेट में बदहजमी की शिकायत होना।
    थायरॉयड हार्मोन का कम बनना
    कैल्सियम(ca) औ पोटैशियम(K) की कम मात्रा
    Home remedies to clean stomach

    इसे भी पढ़े :पेट दर्द को ठीक करने के असरदार रामबाण औषधि

    पेट साफ ना होने के कारण होने वाली समस्या (Problems caused by not having clean stomach in Hindi):

    अगर आप कई सालो से पेट के साफ ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप को कई सारी बीमारियो का खतरा हो सकता है
    बवासीर:
    पेट साफ ना होने के कारण आपको बवासीर जैसी समस्या हो सकती है।बवासीर होने पर मरीज को शौच के साथ खून और दर्द हो सकता है।

    डायवर्टिकुलाइटिस की समस्या 
    डायवर्टिक्युलाइटिस पाचन तंत्र से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतों की दीवारों पर संक्रमण फैल जाता है और छोटे-छोटे पाउच बन जाते हैं। इससे सूजन आ जाती है। ऐसे में पेट साफ ना होना और कब्ज की समस्या रहना संक्रमण को और बढ़ा सकता है और स्थिति को गंभीर रूप दे सकता है। इसलिए कब्ज से बचें और इसके लिए फाइबर से भरपूर

    इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) की समस्या बढ़ सकती है।

    1. मोटापा बढ़ सकता है
    2. कब्ज की समस्या हो सकती है.
    3. गैस एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
    4. ब्लड प्रेसर बढ़ सकता है।
    5. कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ सकता है।

    पेट साफ न होने के लक्षण (Symptoms of not having clean stomach in Hindi):

    अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो आपको निम्न लक्षण दिख सकते है।
    • पेट में भारीपन महसूस होना।
    • चेहरे पर मुहांसे निकलना 
    •  मुँह में छाले होना
    • अगर पेट साफ़ ना हो तो पेट में गैस बनने लगती है
    • पेट में दर्द रहना
    • पेट में जलन महसूस होना।
    • कभी कभी जी मचलाना और चक्कर आने लगते है।
    • जीभ का रंग मटमैला होने लगता है।
    •   पेट में मरोड़ उठना भी शामिल है।
    • इसके साथ ही मुंह से दुर्गन्ध आना भी पेट ठीक से साफ़ ना होने के लक्षण में आता है।

    पेट साफ रखने के उपाय (Ways to keep stomach clean in Hindi):

    एक स्वस्थ और स्वच्छ पेट बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना और संतुलित आहार का पालन करना महत्वपूर्ण है। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपको साफ पेट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं:

     1. खूब पानी पिएं: अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने और अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

     2. संतुलित आहार लें: ऐसे आहार का सेवन करें जो फाइबर, साबुत अनाज, फल और सब्जियों से भरपूर हो। प्रोसेस्ड और जंक फूड से बचें, क्योंकि ये आपकी आंत में सूजन पैदा कर सकते हैं।

     3. कम मात्रा में भोजन करें: अपने पाचन तंत्र को भोजन को अधिक कुशलता से संसाधित करने में मदद करने के लिए पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें।

     4. नियमित व्यायाम करें: पाचन और मल त्याग में सुधार के लिए नियमित व्यायाम करें।

    5. शराब और धूम्रपान से बचें: शराब और धूम्रपान से बचने की कोशिश करें, क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं
    पेट साफ रखने के उपाय

     6. तनाव को प्रबंधित करें: ध्यान, योग या अन्य विश्राम तकनीकों के माध्यम से तनाव को प्रबंधित करें, क्योंकि तनाव से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

     7. पर्याप्त नींद लें: पाचन स्वास्थ्य सहित समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है।

     इन युक्तियों का पालन करके आप एक स्वस्थ और स्वच्छ पेट बनाए रख सकते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।


     पेट साफ या कब्ज होने के घरेलू उपाय (Home remedies to clean stomach):-

    अगर आप भी चाहते है की बिना किसी दवा के आपका पेट आसानी से साफ हो जाए तो इसके लिए आपको घर पर ही मौजूद सामग्री के प्रयोग से आप अपने पेट को रोजाना अच्छे से साफ कर सकते है।

    1.गरम पानी पिए:
    अगर आप सुबह खाली पेट गरम पानी पीते है तो ये आपके पेट को साफ करने में मदद कर सकता है,क्योंकि ठंडा पानी या गुनगुना पानी पीने की तुलना में गर्म पानी पीने से खाना तेजी से टूटता है। यह नियमित मल त्याग में सहायता करके कब्ज के जोखिम को कम करता है।
    जब कोई व्यक्ति पर्याप्त पानी नहीं पीता है, तो छोटी आंत भोजन और पीने के माध्यम से खपत किए गए अधिकांश पानी को अवशोषित कर लेती है। यह निर्जलीकरण का कारण बनता है और मल त्याग करना अधिक कठिन बना सकता है।

    प्रयोग विधि:रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गरम पानी पिए।
    ये प्रयोग आपको दो से तीन महीने लगातार करना है।

    फायदे:गरम पानी पीने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है।
    .वजन घटाने में भी बहुत कारगर साबित होते हैं

    2.अलसी का प्रयोग करे:
    पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अलसी के बीज को अत्यंत लाभदायक माना जाता है।
    एक सोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है की अलसी के बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व हमारे पाचन क्रिया से संबंधी समस्याओं के लिए सहायक होते है।

    पेट साफ रखने के उपाय


    प्रयोग विधि:
    अलसी के बीजों को अच्छे से पीसकर एक डिब्बे में भरकर अच्छे से रख ले।उसके बाद रोज रात में एक चम्मच अलसी का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेना है।ऐसा आप दो से तीन महीने लगातार करना है।

    3.त्रिफला चूर्ण का प्रयोग करे:
    अगर आपका पेट के साफ होने की समस्या से कई सालो से परेशान है तो ऐसे में आप घर पर ही त्रिफला चूर्ण बनाकर रोज रात में सोने से पहले प्रयोग करके पुराने से पुराना पेट से संबंधित बीमारी जैसे कब्ज को ठीक कर सकते है।

    सामग्री:
    100 ग्राम हरड़,
     200 ग्राम बहेड़ा 
     300 ग्राम आंवला

    विधि:
    .इसे बनाने के लिए तीनों को अच्छे से सुखाकर इनका बीज निकालकर फेंक दे।
    .अब इन तीनों को अच्छे से मिक्सर में डालकर पीस ले।
    .पीसने के बाद इसको एक डिब्बे में बंद करके रख दे।
    .रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गरम पानी के साथ लें। 6 माह तक ऐसे करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है।
     
    फायदे:त्रिफला चूर्ण से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।
    ये वजन को घटाने में सहायक होती है
    इम्यूनिटी बढाने में सहायक होता है 

    4.जीरा का प्रयोग करे:
    अगर आप पेट साफ होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप जीरा के प्रयोग से पेट के साफ करने में मदद पा सकते है।

    सामग्री:
    100 ग्राम जीरा
    100 ग्राम अजवाइन
    100 ग्राम काला नमक 

     प्रयोग विधि:
    पेट साफ रखने के उपाय

    .जीरा और अजवाइन को अच्छे से तवे पर हल्की आंच में एक से दो मिनट तक भून ले।
    उसके बाद इन तीनों को मिक्सर में डालकर .अच्छे से पीस ले और उसे एक डिब्बे में बंद करके रख दे।
    .अब इसे रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी के साथ प्रयोग करे।
    .इसे कम से कम दो से तीन महीने लगातार इसका सेवन करे।

    5.पपीता का प्रयोग करे:
    अगर आप पेट साफ होने की समस्या से परेशान है तो ऐसे में आप पपीते का सेवन कर सकते है।
    पपीते में बहुत अधिक मात्रा में पपैन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। 
    सामग्री:
    एक कटोरी पपीता
    पपीता का बीज
    स्वादानुसार काला नमक 

    प्रयोग विधि:
    1. आप रोज रात में खाने में एक कटोरी पके पपीते को खा सकते है।
    2. पपीते के 8 से 10 बीज को ऐसे ही चबाकर खाने से पाचन संबंधी क्रिया सही रहता है।
    3. पपीते के बीज को सुखाकर इसे अच्छे से पीस लें और इसमें थोड़ा सा काला नमक डालकर एक छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ रात में सोने से पहले पी सकते है।
    फायदे:
    पपीता के प्रयोग से पाचन तंत्र के साथ,वजन घटाने,ब्लड प्रेसर को कम करने के लिए फायदेमंद होता है।

    6.सेब का प्रयोग करे:
    पेट से संबंधी समस्याओं के लिए सेव को अत्यंत लाभकारी माना जाता है।कहते हैं कि एक सेब का प्रतिदिन सेवन से हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं ।

    सामग्री:
    कम से कम एक सेब
    सेब का सिरका

    प्रयोग विधि:
    • .रोजाना एक सेब खाली पेट खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती हैं।
    • .सेब के जूस को सुबह खाली पेट पीने से भी लाभ मिलता है।
    • .गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका घोलकर सोने से पहले पिएं। जब तक समस्या ठीक न हो जाए यह प्रक्रिया जारी रखें

    फायदे:
    • .हमारी आंत भी ठीक तरह से काम करने लगती है।
    • .सेब खाने से पेट में या मुंह में हो रहे छाले भी ठीक किए जा सकते हैं। 

    7.मुनक्के का प्रयोग करे:
    मुनक्के के प्रयोग से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।

    सामग्री:
    8 से 10 मुनक्का
    एक गिलास गर्म पानी या
    एक गिलास दूध

    प्रयोग विधि:
    • रात में आठ से दस मुनक्का को पानी में भिगोकर रख दे।
    • सुबह एक गिलास दूध या गर्म पानी में इस मुनक्के को डालकर अच्छे से पंद्रह से बीस मिनट तक गर्म कर लें।
    • अब इस मुन्नाके को खाकर साथ में उस गर्म दूध या पानी को पी ले।

    8.अमरूद का प्रयोग करे:
    अमरूद को पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।क्योंकि अमरूद में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। एक अमरूद का सेवन हमारे शरीर में लगभग 12 प्रतिशत फाइबर की पूर्ति करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

    सामग्री:
    कम से कम एक अमरूद
    अमरूद का बीज
    स्वादानुसार काला नमक

    पेट साफ रखने के उपाय

    प्रयोग विधि:
    कम से कम एक अमरूद को दोपहर खाना खाने के बाद काला के साथ खाए
    अमरूद के बीज को अच्छे से सुखाकर बारीक पीस लें।और इसे रात में सोने से पहले एक चम्मच खा सकते है।ऐसे आपको लगातार दो से तीन महीने तक सेवन करना चाहिए।

    9.मुलेठी का प्रयोग करे:
    मुलेठी को पेट को साफ करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।क्योंकि मुलेठी में सुक्रोज, ग्लूकोज, स्टार्च होता है। ये सभी तत्व पेट को साफ करते हैं। पेट के रोगों से बचाते हैं। मुलेठी में ग्लिसराइजिक एसिड होने के कारण पेट में भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल देता है। 

    सामग्री:
    100 ग्राम मुलेठी पाउडर
    थोड़ा सा काला नमक
    एक गिलास गुनगुने पानी 
    प्रयोग विधि:
    आप रोज रात में सोने से पहले एक चम्मच मुलेठी पाउडर में थोड़ा सा काला नमक डालकर गर्म पानी के साथ खाए।
    ऐसा आपको कम से कम छह महीने तक करना है
    फायदे:
    मुलेठी पाचन क्रिया के साथ,सांस की बदबू,इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर है।

    10.एरण्ड के तेल का प्रयोग करे:
    अरेंड का तेल पाचन तंत्र को साफ करने में बहुत ही कारगर तरीका माना जाता है।
    ऐसा माना जाता है की इस अरेंड के तेल को डिलीवरी के वक्त महिलाओ को देने से डिलीवरी जल्द हो सकती है।
    सामग्री:
    एक चम्मच एरंड तेल
    एक गिलास गर्म दूध या
    एक गिलास गुनगुने पानी

    प्रयोग विधि:
    आप रोज रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच एरंड का तेल डालकर पी ले।आपका पेट सुबह एक दम साफ़ हो जायेगा।
    पेट साफ रखने के उपाय


    कुछ अन्य उपाय:

    1. बेल का सेवन करने से भी पेट साफ होने की समस्या कम होती है।
    2. सुबह खाली पेट नींबू, पानी,काला नमक पीने से भी पेट साफ होता है।
    3. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू ,शहद मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है।
    4. मेथी दाने के प्रयोग से भी पेट साफ होता है।
    5. चने को भिगोकर सुबह खाने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।
    6. रोजाना दही और छांछ के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती हैं।
    7. गाजर,पालक चुकंदर तीनो को मिलाकर जूस बनाकर पीने से पेट साफ होने में लाभ मिलता है।
    8. एलोवेरा जूस को पीने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।
    9. नारियल पानी के सेवन से भी पेट साफ होने में मदद मिलती है।

    निष्कर्ष:
    आशा करती हूं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!

    अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।






    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ