Ads

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

गलत खान पान और असंतुलित जीवनशैली के कारण से हम कई तरह के स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलें सामने खड़ी होने लगती हैं, इन सभी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि हम अपने खान पान में ऐसी चीजों का चयन करें, जो हमे इन सभी समस्याओं से दूर रख सकें, हमारे आयुर्वेद में ऐसा ही एक गुणकारी पौधा हैं, जिसका नाम है ईसबगोल। जी हां! ईसबगोल ऐसा गुणकारी पौधा हैं जो कई तरीके की स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी को दूर करने में मदद करता हैं, खासकर पाचन तंत्र से संबंधी परेशानियों को दूर करने में ये एक बेहतरीन आयुर्वेद औषधि है, इसके अलावा कब्ज, बवासीर, मधुमेह, डायरिया, और वजन आदि कम करने में मदद करता हैं, आज इस लेख में हम आपको खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे, इसबगोल भूसी के नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

इसबगोल क्या है (what is isabgol in Hindi):-

इसबगोल एक झाड़ी के आकार का पौधा होता है, जो कुछ हद तक गेहूं के पौधे की तरह दिखाई देता है तथा इसके सिरो की बलिया भी गेहूं जैसी होती है, इसके अलावा बीजों के ऊपर सफेद रंग की भूसी होती है, जिसे इसबगोल भूसी के नाम से जाना जाता है, इसबगोल एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते, भूसी, और फलों को उपयोग में लाया जाता हैं, इसबगोल में मुख्य रूप से मौजूद पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, वसा, कैल्शियम (ca), आयरन (fe), पोटेशियम (k), सोडियम (Na), आदि मौजूद रहते हैं, इसके अलावा इसबगोल का वानस्पतिक नाम प्लांटागो ओवाटा (Plantago ovata) है। तथा इसकी तासीर ठंडी होती हैं।

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे (Benefits of eating Isabgol on empty stomach in Hindi):-

इस्बगोल खाने के अनगिनत फायदे देखने को मिल सकते हैं, नीचे लेख में खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई हैं, परंतु ध्यान रहे ये किसी भी बीमारी को ठीक करने का पूर्ण इलाज नहीं है:

1. कब्ज के लिए फायदेमंद:–
कब्ज से राहत दिलाने में इसबगोल एक रामबाण आयुर्वेदिक औषधि है, अधिकतर लोगों को कब्ज होने की समस्या का मुख्य कारण भोजन में फाइबर की कमी होना होता है, इसबगोल में घुलनशील और अनघुलनशील दोनो तरह के फाइबर पाए जाते हैं जो कब्ज और पेट से संबंधी परेशानियों को दूर करते है, इसके अलावा इसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव भी पाया जाता है जो मल निकासी की प्रक्रिया को तेज करता है। इसके साथ ही यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी आंतों से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है।
खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

2. वजन घटाने में फायदेमंद:–
गलत खान पान के कारण हमारे शरीर का वजन लगातार बढ़ता जाता है, वजन को घटाने के लिए भी इसबगोल के फायदे देखे जा सकते है, क्योंकि इसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ होता है जिस कारण से भूख नहीं लगती है, और ओवरइटिंग की समस्या से बचा जा सकता है। 
खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

3. बवासीर के लिए फायदेमंद:
बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमे रोगी 
 को मल त्याग के समय खून आने की परेशानी के साथ दर्द भी होता है, इसके अलावा कुछ लोगों को मल के रास्ते में मस्सा भी होता है, बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल भूसी फायदेमंद हो सकती है। एनसीबीआई के एक रिपोर्ट के अनुसार, बवासीर के दौरान इसबगोल के भूसी का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर बवासीर के दौरान होने वाले ब्लड के फ्लो को कम कर सकता है।
खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

4. डायरिया के इलाज में फायदेमंद:–
डायरिया की समस्या को ठीक करने में भी इसबगोल के फायदे देखे जाते है, रोजाना खाली पेट इसबगोल का सेवन करने से दस्त या डायरिया को रोकने में मदद मिलती है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इसबगोल में डायरिया के लक्षणों को कम करने के गुण पाए जाते हैं, इसलिए अधिकांश डॉक्टर डायरिया होने पर मरीज को इसबगोल का सेवन करने की सलाह देते हैं।

5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद:–
डायबिटीज के रोगियों के लिए इसबगोल बहुत ही लाभकारी औषधि होता है, इसबगोल में मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह हमारे शरीर में शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है, इसबगोल पर किए गए एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि इसबगोल में जिलेटिन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में ग्लूकोज के विघटन और अवशोषण की प्रक्रिया को धीमी कर देता है। जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, यदि आप भी शुगर के मरीज है, तो रोज सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन शुरू कर दे, ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं।

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

6. दिल के लिए फायदेमंद:–
इसबगोल हमारे हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं, क्योंकि इसबगोल की भूसी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल ना के बराबर होता है और इसमें फाइबर की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है, जो हमारे हार्ट को स्वस्थ रखने के साथ ही साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं जिस वजह से हमे दिल से संबंधी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता हैं। यदि आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन शुरू कर दे यह आपके सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता हैं।
खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

7. एसिडिटी के लिए फायदेमंद:– 
एसिडिटी की समस्या एक आम समस्या है, परंतु जब ये समस्या बार बार होने लगे तो इससे निपटने के लिए इसबगोल की भूसी बहुत ही लाभकारी औषधि हैं, अगर आपको एसिडिटी के कारण बार बार पेट फूलना, खट्टे डकार आना आदि की समस्या बनी होती हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट इसबगोल की भूसी का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से आपको गैस और बदहजमी से राहत मिलती है।

8. इसबगोल के फायदे लिवर के लिए:–
इसबगोल का खाली पेट सेवन करने से ये हमारे लिवर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते है, इस्बागोल लिवर में जमी गंदगी को बांध लेता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। बात करें इसबगोल की तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता  है, यह लिवर में जमी गंदगी को पानी के साथ बाहर निकलता है। 

इसबगोल भूसी के नुकसान (Isabgol side effects in hindi):

ऊपर लेख में आपने खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त की लेकिन ज़रुरत से ज्यादा इसबगोल का सेवन करना से ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नीचे लेख में इसबगोल के नुकसान के बारे में बताया गया हैं जो निम्न प्रकार है:

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

1- पेट में मरोड़ या सूजन की संभावना : 
अत्यधिक मात्रा में इसबगोल की भूसी का सेवन करने से पेट में मरोड़ या सूजन की समस्या होने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो तुरंत इसबगोल का सेवन बंद कर दें और नजदीकी डॉक्टर की सलाह दे।

2- दवाइयों के असर पर प्रभाव : 
कई बार ऐसा देखने को मिला है कि जो बीमार व्यक्ति किसी बीमारी से संबंधित दवा का सेवन करते है, और उसी के साथ इसबगोल का सेवन करते है तो यह दवा के प्रभाव को कम कर देता है, इसलिए यदि पहले से ही कोई दवा का सेवन कर रह है तो ऐसे में डॉक्टर के परामर्श से ही इसबगोल का सेवन करे।
 

3- पोषक तत्वों के अवशोषण पर प्रभाव : 
ईसबगोल (Isabgol) पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार इस बात का जिक्र देखने को मिलता है, ईसबगोल का सेवन करने से ये हमारे शरीर में जिंक, कॉपर व अन्य पोषक तत्वों का शरीर में अवशोषण नहीं होने देता है। आपको बता दें कि ये पोषक तत्व हमारे शरीर के सेहत के लिए लाभकारी होते है, अतः इस बात से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते है कि नियमित मात्रा में इसबगोल का सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

4- भूख में कमी : 
इसबगोल (Isabgol) का नियमित सेवन करने पर भूख में कमी की समस्या भी हो सकती है। हालांकि यह समस्या बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है।

5- पेट में भारीपन होना : 
इसबगोल का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने के कारण आपको पेट में भारीपन जैसा भी फील हो सकता है। ये समस्या कोई बड़ी बात नहीं है, कुछ दिनो के बाद यह अपने आप ही ठीक हो जाता हैं।

6- मधुमेह के रोगी:
अगर आप मधुमेह के रोगी हो तो आप इसबगोल का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसबगोल का सेवन करने कितनी मात्रा में करना है बिना डॉक्टर के परामर्श के ना खाए।

7- पेट से संबंधी बीमारी:
अगर आपको पेट से संबंधी कोई बीमारी है, जैसे एपेंडिसाइटिस या पेट में ब्लॉकेज जैसी समस्याओं होने पर आप ईसबगोल का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह ज़रुर लें।

8- गर्भावस्था के दौरान:
अगर आप एक गर्भवती महिला है तो ऐसे में आपको गर्भावस्था के दौरान ईसबगोल का सेवन करने से पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है, बगैर डॉक्टर के परामर्श के इसका सेवन आप और आपके बच्चे दोनो के स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

9- तीन वर्ष से से कम उम्र के बच्चों को ईसबगोल की भूसी का सेवन करने से बचना चाहिए।

10- कभी भी इसबगोल के पाउडर को सीधे निकलने में आपको दिक्कत हो सकती है, इसलिए इसका सेवन हमेशा पानी या दही के साथ ही लें।

इसबगोल खाने का सही तरीका (How to take isabgol in hindi) :

ईसबगोल खाने के तरीके के बारे में नीचे लेख में बताया गया हैं:
1- एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

2- एक कटोरी दही ले और उसमे एक से दो चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ी मात्रा में शुगर को मिला सकते है, उसके सुबह खाली पेट या रात में भोजन करने के पश्चात खा सकते हैं।

3- अगर आपको पेट से संबंधी परेशानी है तो आप रोज रात में दो चम्मच ईसबगोल भूसी एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

इसबगोल कितने दिन खाना चाहिए (For how many days should one eat Isabgol in Hindi?):-

अकसर सभी लोगों के मन में यही प्रश्न उठता है, कि इसबगोल का सेवन हमे कितने दिनों तक करना चाहिए, आपको बता दे की ईसबगोल का सेवन आप अपनी समस्या के अनुसार सेवन कर सकते है, यदि आपको कब्ज या पेट से संबंधी कोई परेशानी है तो आप इसका सेवन रोज रात में सोने से पहले एक से दो चम्मच गर्म पानी के साथ कर सकते हैं, ध्यान रहे इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए ठंडी के मौसम में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

इसबगोल कब खाना चाहिए (When should one eat Isabgol in Hindi?):-

इसबगोल खाने से पूर्व ये जानना बेहद जरूरी है कि इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसबगोल का एक दिन में 5 से 10 ग्राम या फिर एक से दो चम्मक ही सेवन करना चाहिए। इस्बागोल की  मात्रा व्यक्ति की उम्र और अवस्था के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल करने से  पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

निष्कर्ष (conclusions):-

इस लेख में आपको खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे के बारे में बताया गया है उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु अगर आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:–

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ