Ads

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

 चिलगोजा के फायदे क्या क्या इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है, आपको बता दें कि चिलगोजा एक सुपरफूड है जो काफी पावरफुल होता है, हमारे आयुर्वेद चिकित्सा में चिलगोजा के एक नही अनेकों फायदे के बारे में बताया गया हैं, चिलगोजे में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने में मदद करता हैं इसके अलावा यह हमे कई सारी बीमारियो से बचाने में भी सहायता करता है, चिलगोजा में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं यानी कि ये डायबिटीज के रोगियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं, इसके अलावा यह हार्ट को हेल्थी बनाए रखने, कैंसर, वजन घटाने, और रोग प्रतिरोधक क्षमता आदि समस्याओं में कुछ हद तक मदद करता है, आज हम इस लेख में चिलगोजा के फायदे, चिलगोजा के नुकसान और चिलगोजे से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे, पूर्ण जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

चिलगोजा क्या होता है (what is pine nuts in Hindi):-

चिलगोजा एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है, जिसे अंग्रेजी भाषा में पाइन नट्स (pine nuts) के नाम से जाना जाता है, इसे ‘नियोजा’ के नाम से भी जाना जाता हैं, यह फल स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ पौष्टिक भी होता हैं, तथा चिलगोजे का वैज्ञानिक नाम ‘पाइनस गिरार्डियना’ है, चिलगोजे के बीज को चिलगोजे के वृक्ष से प्राप्त किया जाता हैं जिसकी ऊंचाई 24 मीटर तथा चौड़ाई 3 मीटर तक होती है, चिलगोजे के फल से ही चिलगोजे के बीज प्राप्त होते है, और ये बीज 2 सेमी से लेकर 2.5 सेमी तक लंबे तथा इसका रंग हल्का भूरा होता है, चिलगोजे के पेड़ में फरवरी से लेकर दिसंबर तक फूल और फल लगते है, यही फल पकने के बाद नीचे गिरते है, जिनके बीजों को निकालकर बाजार में अच्छे दामों पर बेचा जाता हैं।


चिलगोजे का अन्य भाषाओं में नाम:–

चिलगोजा को और किस किस नामो से जाना जाता हैं, इसके बारे में नीचे बताया गया हैं:


 हिंदी – चिलगोजा

 उर्दू – चिलगोजाह (Chilgozah)

अंग्रेजी – एडिबल पाईन (Edible pine), चिलगोजा पाइन (Chilghoza pine), जिर्राड्स पाइन (Gerard’s pine), 

 संस्कृत – निकोचक, निचुल, ग्रहगीता, माङ्गल्य तारा, दारुगन्धा, गन्धमादीनी

 गुजराती – चिलगोजा (Chilgoza)

पंजाबी – चिरी (Chiri), गलबोजा (Galboja)

 अरबी – हाबुल सावेराकाबर (Habul saverakabar)


चिलगोजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व:–

चिलगोजा में मुख्य रूप से मौजूद पोषक तत्व

विटामिन सी, थायमिन, रिबलोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6, फोलेट, विटामिन बी-12, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक आदि पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी होते है।


चिलगोजा की तासीर:

चिलगोजा की तासीर बताने से पूर्व आपको बता दे की तासीर का मतलब क्या होता हैं, तासीर का मतलब जो भी चीज को हम खाते है वो हमारे बॉडी पर क्या प्रभाव डाल रहा है, जैसे की चिलगोजा एक ड्राई फ्रूट्स है, और इसकी तासीर गर्म होती है, इसका मतलब यह हुआ जब हम चिलगोजे का सेवन करेंगे तो ये हमारे बॉडी को गर्म बनाए रखने में मदद करता हैं, अतः इस फल को सर्दियों के समय में खाना अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं, जबकि गर्मी के मौसम में इसकी तासीर गर्म होने के कारण कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती हैं।


चिलगोजा के फायदे (benefits of pine nuts in Hindi):-

चिलगोजा जिसे पाइन नट्स (pine nuts) के नाम से भी जाना जाता हैं, चिलगोजा खाने के क्या क्या लाभ हो सकते है, इसके बारे में लेख में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया हैं, चिलगोजा के फायदे क्या क्या है कृपया ध्यान से पढ़े:

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

1. डायबिटीज के लिए लाभकारी:–

गलत खान पान और शारीरिक गतिविधि में काम के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए चिलगोजा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं क्योंकि चिलगोजे पर किएं गए एक अध्ययन के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाने की क्षमता होती हैं, जिस कारण से ये मधुमेह के रोगियों के लिए एक रामबाण औषधि है, इसके अलावा चिलगोजे में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं, जो मधुमेह के जोखिम को कम करता हैं।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी:–

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हम कई सारी बीमारियो से ग्रसित होने लगते है, ऐसे में कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि हम ऐसे चीजों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करे, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए चिलगोजे का सेवन करना एक बहुत ही बेहतरीन तरीका हो सकता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिलकुल ना के बराबर होता हैं, अतः चिलगोजे का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का एक आसान और बेहतरीन तरीका हो सकता हैं।


3. वजन घटाने में लाभकारी:–

वजन घटाने में चिलगोजे के फायदे देखे जा सकते हैं, चिलगोजे का सेवन करने से ये वजन घटाने में हमारी सहायता करता है, एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें पिनोलेनिक एसिड भी पाया जाता हैं जो भूख को कम करने और वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता हैं, इसके अलावा चिलगोजे के बने तेल का सेवन करने से भी वजन कम होता है, क्योंकि इसके तेल में फैटी एसिड की मात्रा कम होती है।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

4. कैंसर के लिए लाभकारी:–

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही लोगो को मौत सामने नजर आने लगती हैं, इस बीमारी से बचने के लिए चिलगोजे के लाभ देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि चिलगोजे पर किए गए एक अध्यन के अनुसार इसमें रेस्वेराट्रोल नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं, इसी के साथ ही इसमें मौजूद फोलिक एसिड की मात्रा डीएनए की क्षति को कम करने में मदद कर सकता हैं ।


5. ह्रदय के लिए लाभकारी:–

चिलगोजे को हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी माना जाता हैं, आपको बता दे की हमारे हार्ट को प्रभावित करने का कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बढ़ाने के कारण होता है, और जैसा लेख में ऊपर ही आपको बताया गया हैं कि चिलगोजे में कोलेस्ट्रोल के लेवल को नियंत्रित करने की क्षमता होती हैं, इसके अलावा चिलगोजे में मौजूद पोषक तत्व हमारे हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

6. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:–

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही यह मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं, इसके रोजाना सेवन से मस्तिष्क की कोशिकाएं सही तरीके से कार्य करती हैं जिससे हमारा दिमाग शुचारू रूप से कार्य करता है, चिलगोजे पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार इसमें ओमेगा–3 एसिड पाया जाता हैं जो मस्तिष्क के बेहतरीन तरीके से कार्य करने में सहायता करता है।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

7. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाभकारी:

इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर हम बार बार बीमार पड़ सकते हैं, इस समस्या से बचने के लिए चिलगोजे के फायदे देखे जा सकते है, क्योंकि चिलगोजे पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार इसमें जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।


8. आंखों के लिए लाभकारी:–

चिलगोजा हमारे आंखो के लिए भी लाभकारी होता हैं, चिलगोजे का रोजाना सेवन करने से ये आपके आंखो को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं क्योंकि इस पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें ओमेगा-3, विटामिन- ए पाए जाते हैं जो आंखो की रोशनी बढाने, कलर विजन की क्षमता, और आंखो को अलग अलग प्रकार के रंगों को पहचानने की क्षमता में वृद्धि करता है, इसलिए यदि आप अपने आंखो को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आप रोजाना चिलगोजे का सेवन शुरू कर सकते हैं।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

9. स्किन के लिए लाभकारी:–

स्किन को स्वच्छ और बेदाग कौन नही बनाए रखना चाहता है और इसी चाह को चिलगोजा पूरा करता है, जी हां! चिलगोजे का उपयोग करने से ये हमारे स्किन को चमकदार और सुंदर बनाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं और आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विटामिन सी एक एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, जो हमे सूर्य की रोशनी से बचाता है, इसलिए यदि आप भी अपने स्किन को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आप रोजाना चिलगोजे का उपयोग कर सकते हैं।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

10. बालों के लिए लाभकारी:–

बालों के स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी चिलगोजा के लाभ देखे जा सकते हैं। जैसा कि लेख में ऊपर ही बताया गया हैं कि चिलगोजे में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 दोनो पाए जाते हैं और ये दोनो ही बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ये बालों के झड़ने, रूखापन और दो मुहे बालों की समस्या से बचाता है।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

11. खांसी और दमा के लिए लाभकारी:–

खांसी या अस्थमा की समस्या होने पर चिलगोजे का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, आयुर्वेद चिकित्सा में यदि इसे सही तरीके से उपयोग में लाया जाए तो अस्थमा जैसी बीमारी में कुछ हद तक आराम मिल सकता है, इसके लिए चिलगोजा की लगभग पांच से दस ग्राम गिरी को अच्छे से पीस लें उसके बाद इसमें थोड़ी मात्रा में शहद को मिलाकर सेवन करे। ये अस्थमा और खांसी दोनो के लिए उचित होगा।


12. गठिया के लिए लाभकारी:–

गठिया की समस्या होने पर हम चिलगोजे का उपयोग कर सकते है, जैसा कि लेख में पहले ही बताया गया है कि चिलगोजे में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती हैं जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं, इसके अलावा चिलगोजा के बीज के तेल का दर्द वाले स्थान पर लगाने से भी आराम मिलता हैं तथा गठिया का दर्द ठीक होता है।


चिलगोजा कब खाना चाहिए?

अकसर लोगों के मन में ये प्रश्न उठता हैं कि चिलगोजे का सेवन कौन से समय करना चाहिए जिससे उन्हें उचित लाभ मिल सके, आपको बता दे कि चिलगोजा का आप सुबह दोपहर और शाम किसी भी वक्त खा सकते हैं किंतु यदि आप इसका सुबह के समय में सेवन करते है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेहतरीन होता हैं, इसका सेवन सुबह के समय करने से हम खुद को दिन भर ऊर्जावान महसूस करते हैं, इसके अलावा भूख कम लगती हैं जिससे वजन नियंत्रित होता है, और मधुमेह की समस्या भी कम होती हैं।


चिलगोजा खाने का तरीका:

चिलगोजा का उचित लाभ पाने के लिए इसे कैसे खाए इसके बारे में जानना बेहद जरूरी होता हैं, चिलगोजा खाने से पूर्व इस बात का ध्यान रखे कि इसे सुबह खाली पेट ना खाए, चिलगोजा को बाजार से खरीद कर लाने के बाद उसे अच्छे से साफ कर ले उसके बाद इसे कैसे खाए उसके बारे में नीचे लेख में बताया गया हैं।


  •  चिलगोजा सुखा होता है, अतः इसे ऐसे भी खाया जा सकता है, इसके अलावा आप इसे थोड़ी देर के लिए पानी में भीगोने के बाद भी खा सकते हैं 
  • आप इन्हे तेल में भूनकर भी खा सकते हैं, इसके अलावा आप तवे पर बिना तेल के भी भूनकर खा सकते है।
  • आप इन्हे सलाद के साथ मिलाकर भी खा सकते है।चिलगोजे के दाल को उबाल लें और थोड़ा सा नमक डालकर भी खा सकते हैं।


चिलगोजा के नुकसान (Disadvantages of pine nuts in Hindi):-

वैसे तो चीलगोजे खाने के फायदे ही फायदे है, किंतु यदि इसे अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते है।

चिलगोजा खाने के क्या क्या फायदे और नुकसान है, इसे खाने का सही तरीका क्या है

  • अगर आपको चिलगोजा खाने से शरीर में दाने खुजली पन जैसी समस्या हो रही है तो हो सकता है कि आपको एलर्जी हो अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप इसका सेवन बंद कर दे।
  • चिलगोजे का अत्यधिक सेवन करने से आपको पाचन शक्ति से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।
  • चिलगोजे का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।


चिलगोजा कितना खाना चाहिए?

चिलगोजा कितनी मात्रा में खाए की ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो, यदि आप भी इस तरह के प्रश्न से परेशान है तो आप को बता दे की आप अगर रोजाना चिलगोजे का सेवन करना चाहते हैं तो आप एक दिन में पांच से छ चिलगोजे का सेवन करें इससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, और यदि आप अपने बच्चे को इसका सेवन करना चाहते है तो रोजाना दिन भर में केवल दो से तीन ही चिलगोजे खाने को दे, अगर आप रोजाना बताए गए विधि के अनुसार इसका सेवन करते है तो ये आपके शरीर में खून की कमी, कमजोरी थकान आदि को दूर करने में मदद कर सकता हैं।


निष्कर्ष (conclusions):–

इस लेख में मैने आपको चिलगोजा के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु फिर भी यदि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:–

खाली पेट इसबगोल खाने के फायदे और नुकसान : Benefits of eating Isabgol on empty stomach.

रोज रात एक चम्मच मेथी खाने के एक नही अनगिनत फायदे

रोजाना खाली पेट छुहारा खाने के फायदे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ