Ads

कच्चा पपीता खाने के कितने दिनों बाद पीरियड आता हैं, पपीते का सेवन कैसे करें।

 पीरियड के दौरान हर महिलाओ को काफी दर्द को सहन करना पड़ता है , कुछ महिलाओं के लिए पेट का दर्द इतना बढ़ जाता है की पूरा शरीर अकड़ने लगता है, कुछ महिलाओं को पीरियड में हैवी फ्लो तो कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान कम ब्लीडिंग की समस्या होती हैं, आजकल महिलाओ में अत्यधिक तनाव, गलत खान पान या कुछ अन्य कारणों की वजह से पीरियड कभी देर या तो कभी जल्दी आ जाते हैं, अगर पीरियड जल्दी आए तो भी प्रोब्लम और ना आए तो भी प्रोब्लम ऐसे में इस अनियमित पीरियड्स के कारण अक्सर महिलाएं परेशान रहती है। अंदरूनी समस्या के अलावा उनके मन में ये भी डर रहता है कि कहीं पीरियड्स गलत समय में न जाएं। ऐसे में क्या करें क्या ना करें कुछ समझ नहीं आता है डॉक्टर भी दवा खाने के लिए मना करते हैं तो हमें ऐसे में कच्चे पपीते का सेवन करना अच्छा होगा, आज हम इस लेख में कच्चा पपीता खाने के कितने दिन बाद पीरियड आता है तथा पीरियड से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। अतः आपसे अनुरोध है कि पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

कच्चा पपीता खाने के कितने दिनों बाद पीरियड आता हैं, और पपीते का सेवन कैसे करें।

पीरियड्स लेट क्यों हो जाते हैं?

एक स्वस्थ महिला का पीरियड 28 से 30 के बाद आ सकता हैं समय पर पीरियड आना एक हेल्दी शरीर की निशानी होती है। परंतु यदि आपका पीरियड्स डेट से 1 सप्ताह से ज्यादा देर हो जाएं, तो इसके कई कारण जैसे कि स्ट्रेस, अल्कोहल,अत्यधिक ट्रेवल करना रात को समय पर न सोने की आदत, या फिर बिना प्रोटेक्शन सेक्स करना हो सकता हैं। समय से पीरियड ना आने पर यह समझा जा सकता है कि वह महिला एक खराब स्वास्थ्य का सामना कर रहीं हैं। हालाकि यदि अपने खान पान और नियमित जीवनशैली में परिवर्तन लाके इसे ठीक किया जा सकता हैं, परंतु यदि आप इस परेशानी से लंबे समय से जूझ रहीं हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। और अपने डाइट में हेल्थी फ़ूड को जरूर शामिल करें।


कच्चा पपीता खाने के कितने दिन बाद पीरियड आता है (After how many days of eating raw papaya does the period come in Hindi):-

बात करें कच्चा पपीता खाने के कितने दिनों बाद पीरियड आता हैं तो आपको बता दे कि अगर आप कच्चे पपीते का सेवन पीरियड आने के एक हफ्ते पहले से रोजाना सेवन करती है तो ऐसे में आपका पीरियड समय पर आ सकता हैं 

कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा कच्चे पपीते में फाइबर के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने की भी क्षमता होती है। बात करें जब पीरियड्स को जल्दी बुलाना हो तब कच्चा पपीता खाना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दे कि जब कच्चे पपीता का सेवन किया जाता है तो यह गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है। जिसके कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। इसके अलावा कच्चे पपीते में कैरोटीन एस्ट्रोजन मौजूद होता हैं जो हार्मोन को उत्तेजित करता है जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। कच्चा पपीता पीरियड समय पर लाने के साथ ही पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता है। इसके अलावा कच्चा पपीता खाने के कुछ अन्य फायदे। 

कच्चा पपीता खाने के कितने दिनों बाद पीरियड आता हैं, और पपीते का सेवन कैसे करें।


  • यह आपके इम्यून को सिस्टम मजबूत रखता हैं. 
  • कच्चे पपीते में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, और फोलेट की मात्रा हृदय और हड्डियों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है.
  • यह तनाव को कम करने में भी फायदेमंद होता है.
  • वजन को कम करने में भी मदद करता हैं
  • कब्ज संबंधी समस्या दूर करने में मदद करता है.
  • गर्मी के दिनों में यह आपका मूड रिफ्रेश कर सकता है.
  •  शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मददगार साबित हो सकता है.
  •  साथ ही यह स्किन की परेशानियों में भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है.


पीरियड्स लाने के लिए पपीता का सेवन कैसे करें (How to consume papaya to bring on periods in Hindi?):-

अभी तक आपने लेख में ये जाना की पीरियड लाने के लिए कच्चा पपीता कितना लाभकारी होता हैं, परंतु अब आगे लेख में इसके सेवन के बारे में बात करेंगे, पीरियड्स में पपीता का सेवन करने के लिए आप एक कप कच्चा या पका पपीता खा सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह पपीते के जूस का सेवन है। पपीता के हीटिंग गुण की वजह से भी पीरियड्स समय पर आ सकते हैं। ध्यान रहें पीरियड जल्दी लाने के चक्कर में पपीते का सेवन अत्यधिक मात्रा में ना करें, आप पूरे दिन में एक बार पपीता का सेवन जरूर करें। और हा अगर आपको स्वास्थ्य से संबंधित कई अन्य प्रकार की तकलीफ या समस्या है, या फिर पपीते से एलर्जी हैं तो आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

कच्चा पपीता खाने के कितने दिनों बाद पीरियड आता हैं, और पपीते का सेवन कैसे करें।

कुछ ध्यान देने योग्य बातें:

  • इस दौरान अधिक से अधिक मात्रा में नारियल पानी या पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
  • शरीर को भरपूर आराम देने की कोशिश करें, और मूड को हल्का करने के लिए कॉमेडी या अपनी रुचि के अनुसार कार्य करें।
  • योग और ध्यान का नियमित अभ्यास करें इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी।
  • इसके अलावा आप शहद और दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे पीरियड के दौरान दर्द और ऐंठन से भी राहत मिल सकती है। 
  •  पीरियड्स के दौरान उचित डाइट को फॉलो करे। और खाना स्किप करने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। इससे आप कमजोर हो सकती है।


निष्कर्ष (conclusions):-

इस लेख में आपको कच्चा पपीता खाने के कितने दिन बाद पीरियड आता है, तथा पीरियड से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश की गई हैं, उम्मीद है कि पीरियड से संबंधित मेरा ये लेख आपको पसंद आया होगा परंतु फिर भी यदि आपके मन में कोई डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मै आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


इसे भी पढ़ें: पीरियड के दौरान कम ब्लीडिंग या रुक रुक कर होने वाली ब्लीडिंग को ठीक करने के 7 घरेलू नुस्खे

नॉर्मल डिलीवरी के उपाय और लक्षण

पीरियड आने से पहले दिखे ये लक्षण तो समझे आप प्रेग्नेंट है

पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग को रोकने के उपाय

पीरियड जल्दी लाने के असरदार घरेलू नुस्खे






























एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ