Ads

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

खजूर या डेट्स (dates) के नाम से तो आप सभी लोग भली भांति परिचित होंगे, खजूर एक ड्राई फ्रूट की श्रेणी में गिने जाने वाला एक खाद्य पदार्थ है, जो स्वाद में मीठा होता है, आप में अधिकतर लोग इसके मीठे स्वाद के कारण खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही यह हमारे बॉडी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता हैं, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरा हुआ है। खजूर में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होता है। जो हमे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता हैं, आज हम इस लेख में सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे, खजूर खाने के नुकसान, खजूर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश करेंगे, पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ लेख में अंत तक बने रहे।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

खजूर की तासीर:–

खजूर जिसे डेट्स के नाम से भी जाना जाता हैं इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे सर्दियों में खाना ज्यादा लाभकारी माना जाता हैं, खजूर का वानस्पतिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा (Phoenix dactylifera) और ये एरेकेसी परिवार से ताल्लुक रखता है। खजूर को फल और मेवे दोनो तरीके से उपयोग में लाया जा सकता हैं, इसके साथ ही खजूर में मुख्य रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, प्रोटीन, विटामिन (ए, बी–6, के) जैसे पोषक तत्व उपलब्ध होते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं।


सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे (Benefits of eating dates on an empty stomach in the morning in Hindi):-

खजूर जिसे डेट्स के नाम से जाना जाता हैं, इसे सुबह खाली पेट खजूर खाने के क्या क्या फायदे हो सकते है, इसके बारे में नीचे लेख में बताया गया हैं,सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे निम्न हो सकते हैं:

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

1. हार्ट के लिए फायदेमंद:–

हार्ट हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है, इसके द्वारा ही शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार सही तरीके से हो सकता हैं, अतः हार्ट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता हैं, इसे हेल्थी बनाए रखने के लिए हम अपने आहार में खजूर को शामिल कर सकते है, खजूर को हार्ट के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता हैं, क्योंकि खजूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण के कारण ये हमारे धमनी कोशिकाओ से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं, अतः इस तरीके से यह बात स्पष्ट रूप से कहा जा सकता हैं कि खजूर हृदय के लिए एक बेहतर खाद्य पदार्थ है।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

2. पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद:–

अगर आप निकले हुए पेट को कम करने की सोच रहे हैं तो आप अपने डेली रूटीन में खजूर को जरूर शामिल करें, आपको बता दें की खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और ये फाइबर की मात्रा भूख मे कमी लाने में मदद करता है, हालाकि इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करना आपके वजन को बढ़ा सकता है, इसलिए आप रोजाना सुबह खाली पेट तीन से चार ही खजूर का सेवन करें।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

3. हड्डियों के लिए फायदेमंद:–

हड्डियों के कमजोर होने पर कमर दर्द, पैरों में दर्द, घुटनों में दर्द, की समस्या उत्पन्न होने लगती है, जो आगे चलकर गठिया का भी रूप ले सकती है, इन सभी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि हम अपने हड्डियों को मजबूत बनाकर रखे, हड्डियों को मजबूत बनाने में खजूर लाभदायक हो सकता हैं, क्योंकि खजूर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, और इसके साथ ही यह मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम का भी एक अच्छा श्रोत होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, अतः यदि आप भी अपने हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना शुरू कर दे।


4. ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद:–

खराब खान पान और शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, यदि आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करना स्टार्ट कर दे, इसके सेवन से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रह सकता हैं क्योंकि खजूर में पोटेशियम और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

5. एनीमिया के लिए फायदेमंद:–

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता हैं, इस एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन कर सकते है, क्योंकि खजूर के अंदर आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है, इसके साथ ही खजूर में मौजूद अन्य पोषक तत्व शरीर में कमजोरी थकान जैसी समस्या को दूर भगाने में मदद करते है।


6. बवासीर के लिए फायदेमंद:–

पेट साफ ना होने के कारण पेट में कब्ज की समस्या होने लगती हैं, और इस कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहने पर यह बवासीर जैसी बीमारी को जन्म देती है, इस बवासीर की समस्या को दूर करने में भी खजूर लाभकारी होते है, खजूर पर किए गए एक शोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है, और कब्ज की समस्या को भी दूर करने का काम करती है, यदि आप भी कब्ज या बवासीर की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन शुरू कर दे।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

7. आंतों के लिए फायदेमंद:–

आंतो को स्वस्थ बनाए रखने में भी खजूर के फायदे देखने को मिल सकते है, जैसा कि लेख में आपको ऊपर बताया गया हैं कि खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, फाइबर की यह मात्रा हमारे पाचन तंत्र और आंतो को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके साथ ही खजूर में उपलब्ध पॉलीफेनॉल्स आंतो में फैलने वाले बैक्टेरिया को रोकता है, यदि आप भी अपने आंतो और पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन शुरू कर दे।


8. नाइट ब्लाइंडनेस के लिए फायदेमंद:–

कुछ लोगों को रात में दिखाई देना बंद हो जाता है, इसे ही रतौधी के नाम से जाना जाता है, आंखों में ये कमी मुख्यतः विटामिन ए की कमी होने के कारण से देखने को मिलता है। इस विटामिन ए की कमी को खजूर के द्वारा ठीक किया जा सकता हैं, क्योंकि खजूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। यदि आप भी नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोज सुबह खाली पेट खजूर खाना शुरू कर दे।


9. मांसपेशियों के विकास में फायदेमंद:–

खजूर को मांसपेशियों के विकास के लिए भी लाभकारी माना जाता हैं, क्योंकि खजूर में कार्बोहाइड्रेट की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अतः यदि आप अपने मांसपेशियों का विकास करना चाहते हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं, वर्कआउट करने वाले व्यक्ति भी इसका सेवन कर सकते है।


10. मस्तिष्क स्वास्थ्य में फायदेमंद:–

मस्तिष्क को स्वस्थ और सुचारू रूप से चलाने के लिए भी खजूर के फायदे देखे जा सकते हैं, खजूर का सेवन करने ये हमारे मस्तिष्क में ब्लड का संचार सही तरीके से होता है, इसके अलावा ये दिमागी तनाव और सूजन को कम करने में भी मदद करता है, अतः यदि आप भी दिमागी रूप से स्ट्रेस फ्री रहना चाहते है तो रोज सुबह खाली पेट खजूर का सेवन शुरू कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके स्मरण शक्ति में भी वृद्धि देखने को मिल सकता हैं।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

11. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद:–

खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी संतुलित रहता है, जैसा कि लेख में ऊपर ही बताया गया हैं कि खजूर में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।


12. इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद:–

खजूर को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी लाभकारी माना जाता हैं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी में इजाफा देखने को मिल सकता है, खजूर में मौजूद पोषक तत्व, विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण ही यह कई सारी बीमारियो से ग्रसित होने से बचाती है, इसके साथ ही यह सर्दियों के मौसम में बार बार होने वाले सर्दी जुकाम के खतरे को भी कम करता हैं।


13. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद:–

एक गर्भवती महिला के लिए खजूर लाभकारी होने के साथ ही साथ यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी फायदेमंद माना जाता हैं, जैसा कि लेख में आपको ऊपर ही बताया गया हैं कि खजूर में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, और प्रेगनेंसी के दौरान महिला को कैल्शियम और आयरन की कमी हो ही जाती हैं, अतः यदि वो रोजाना खजूर का सेवन करती हैं तो उसे इन दोनो की कमी नही होगी। लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि एक गर्भवती स्त्री को कितनी मात्रा में खजूर खाना चाहिए इसके बारे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है ।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

14. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद:–

यदि आप खुद को थका हुआ या कमजोर महसूस करते हैं तो आप रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन कर सकते है, इसका सेवन करने से यह आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता हैं, इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन की मात्रा आपके शरीर में खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता हैं।


खजूर खाने के नुकसान (Disadvantages of eating dates in Hindi):-

वैसे खजूर खाने के कोई नुकसान देखने को नहीं मिलते है, परंतु यदि इसे अत्यधिक मात्रा में खाया जाए तो आपको निम्न समस्याएं देखने को मिल सकती हैं:

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

  • पेट से संबंधी समस्या, जैसे–कब्ज, या पेट में दर्द होना।
  • पेट में गैस बनना
  • बार बार दस्त होना
  • स्किन पर रैशेज़ आना।
  • वजन का बढ़ना
  • ब्लड शुगर का स्तर कम होना
  • एलर्जी की दिक्कत।
  • हाइपरक्लेमिया की समस्या।
  • बेहोशी या चक्कर आना।
  • शरीर में ऐंठन की समस्या।
  • मांसपेशियों में 
  • कमज़ोरी होना।


खजूर खाने का सही तरीका:–

अधिकतर लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि खजूर को किस तरीके से खाया जाए की वह उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो तो आपको बता दे की रोज रात में सोने से पहले यदि खजूर को भींगो दिया जाय और सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो यह तरीका खजूर खाने का सबसे उत्तम माना जा सकता हैं, इसके अलावा आप खजूर को सूखे, या फिर दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। ध्यान रहे खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी खजूर का सेवन नही करना चाहिए।


1 दिन में कितना खजूर खाना चाहिए?

अगर आपकी पाचन क्रिया तंदरस्त है, तो आप रोजाना दिन भर में दो से तीन खजूर बड़े ही आराम से खा सकते है, रोजाना दो से तीन खजूर खाने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है, इसके साथ ही यदि आप छोटे बच्चे को रोजाना खजूर का सेवन करना चाहती हैं तो उनके लिए एक खजूर पर्याप्त रहेगा।

सुबह खाली पेट खजूर खाने से मिल सकते हैं ये 14 बड़े फायदे, और नुकसान भी।

शुगर में खजूर खाना चाहिए या नहीं

अगर आप शुगर के मरीज है तो ऐसे में आप रोजाना खजूर का सेवन न करें तो बेहतर है, आप हफ्ते में दो से तीन बार खजूर का सेवन कर सकते है, इसके खजूर की मात्रा केवल एक से दो होनी चाहिए इससे ज्यादा खजूर ना खाए, क्योंकि खजूर में नेचुरल शुगर होता है, जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, आप खजूर के स्थान पर किसी अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन करें तो ज्यादा बेहतर होगा।


निष्कर्ष (conclusions):-

इस लेख में आपको सुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे के बारे में बताया गया है उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु फिर भी यदि आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


इसे भी पढ़ें:–






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ