Ads

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

 मां बनने के लिए ये नौ महीने का सफर बड़ा ही उतार चढ़ाव भरा होता है, इस नौ के सफर में हर गर्भवती स्त्री को अपने और अपने पेट में पल रहे शिशु दोनो की खास देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए, डॉक्टर के द्वारा उन्हें पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, हेल्थी भोजन का सेवन करने से गर्भ में पल रहे भ्रूण का सही तरीके से विकास होने में मदद मिलती है, हेल्थी आहार में खासतौर पर डॉक्टर हेल्थी फलों का सेवन करने पर ज्यादा जोर देते है, लेकिन इसका तात्पर्य यह नहीं है कि आप सारे फलों का सेवन कर सकती हैं। अधिकांश गर्भवती महिलाओ को इस बात का पता ही नही होता है कि गर्भधारण करने के बाद गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए, और कौन सा फल नहीं खाना चाहिए, आज हम इस लेख में गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए, और कौन सा फल नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश करेंगे, पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए (Which fruit should a pregnant woman eat in Hindi?):-

प्रेगनेंसी के दौरान कौन से फल खाने और कौन से नही यदि आप भी इसी संसय में है, तो आपको बता दे कि गर्भावस्था के दौरान एक गर्भवती को हर फल नहीं खाना चाहिए, नीचे लेख में गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए के बारे में बताया गया हैं:


1. आम का सेवन करें:–

अगर आप एक गर्भवती महिला है, और आप आम जैसे फल का सेवन करने की सोच रही है, तो आपको बता दे कि आम का सेवन करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।क्योंकि आम पर किए गए एक शोध के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि आम में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फाइटोऐस्ट्रोजेन, पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होने के साथ ही साथ भ्रूण के विकास में भी मदद करते है, इसके अलावा आम स्वाद में खट्टा होने के कारण इसमें विटामिन सी भी पाया जाता हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।


2. सेब का सेवन करें:–

सेब का सेवन करना भी एक गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता हैं, क्योंकि सेब पर किए गए एक शोध के मुताबिक सेब में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए तथा सी, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और पेक्टिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होने के साथ ही साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी मदद करता है और यह बच्चे को अस्थमा, और एलर्जी जैसी समस्या से दूर रखने में भी मदद करता हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

3. अमरूद का सेवन करें:–

गर्भावस्था के दौरान अधिकांश गर्भवती महिला को खट्टे चींजे खाने की बहुत इच्छा होती है, यदि आप भी खट्टे चींजों का खाना पसंद करती है, तो ऐसे में आप अपने दैनिक आहार में अमरूद जैसे फलों का सेवन कर सकती है, क्योंकि अमरूद में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली खून की कमी को पूरा करता है, इसके अलावा अमरूद में विटामिन सी, और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, तथा फाइबर की मात्रा पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और कब्ज की समस्या को भी दूर करता हैं।


4. अनार का सेवन करें:–

गर्भवती स्त्री के लिए अनार का सेवन करना भी लाभकारी बताया जाता है, क्योंकि अनार पर किए गए शोध के मुताबिक इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को पोषण देने के साथ गर्भनाल पर भी कुछ हद तक सुरक्षित प्रभाव डाल सकता है, इसके साथ ही अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व फोलेट के कारण यह भ्रूण को सुरक्षित रखता है, तथा इसमें मौजूद विटामिन सी और फाइबर की मात्रा सूजन से बचाव के साथ इम्यूनिटी और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

5. केला का सेवन करें:–

एक गर्भवती स्त्री के लिए केले का सेवन करना भी बहुत ही लाभकारी माना जाता है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्भवती स्त्री को अपने दैनिक आहार में केले का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि केले पर किए गए एक शोध की अनुसार इसमें पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, फाइबर,, फोलेट आदि कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व उपस्थित होते हैं, जो प्रेगनेंट महिला तथा उसके पेट में पल रहे बच्चे दोनो को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत ही अहम भूमिका निभा सकते हैं।


6. संतरे का सेवन करें:–

संतरे फल को भी एक प्रेगनेंट महिला के लिए फायदेमंद माना जाता हैं, संतरे स्वाद में खट्टा होने के कारण इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, और जैसा की लेख में आपको पहले ही बताया गया हैं कि विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते है, इसके अलावा संतरे में फोलेट भी पाया जाता हैं, जो बच्चे के विकास करने में मदद करता है। एक गर्भवती स्त्री संतरे का जूस या फिर सीधे छीलकर भी खा सकती है।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

7. खुबानी का सेवन करें:–

गर्भवती महिला को खुबानी फल का भी सेवन करने की सलाह दी जाती है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खुबानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड, विटामिन और अन्य खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो एक गर्भवती स्त्री और भ्रूण दोनो के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं, आपको बता दे की सूखे हुए खुबानी में आयरन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जिस कारण से महिला के शरीर में खून की कमी होने का खतरा नहीं रहता है, तथा ये पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करते हैं,


8. चकोतरा का सेवन करें:–

गर्भावस्था के दौरान खट्टे फलों के रूप में चकोतरा का सेवन करना बेहद ही लाभकारी माना जा सकता है, चकोतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाने के साथ ही साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता हैं, इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान महिला को मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है, चकोतरे का सेवन करने से मधुमेह का खतरा भी कम हो सकता है, अतः यदि आप फलों में चकोतरे का सेवन करने के बारे में सोच रही है तो आप इसका सेवन बेझिझक कर सकती हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

9. खरबूजा का सेवन करें:–

गर्मियों के मौसम में खरबूजे का सेवन करना एक गर्भवती स्त्री के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं, खरबूजे में कई पोष्टिक तत्व जैसे कि, विटामिन (ए, सी तथा ई) आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आदि पाई जाती है, जो एक गर्भवती स्त्री तथा भ्रूण के विकास के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसके अलावा खरबूज में मौजूद पानी की मात्रा गर्भाएती स्त्री को डिहाइड्रेशन के खतरे से भी बचाता है, तथा खरबूजे में मौजूद फाइबर की मात्रा से गर्भवती स्त्री को कब्ज की भी समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं।


10. तरबूज का सेवन करें:–

अगर आप एक गर्भवती स्त्री है, तो ऐसे में आप अपने दैनिक आहार में तरबूज जैसे फलों का सेवन जरूर करें, क्योंकि तरबूज पर किए गए एक शोध के अनुसार तरबूज में विटामिन ए की मात्रा, कैल्शियम, आयरन, जिंक, आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक गर्भवती महिला और भ्रूण दोनो के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, इसके अलावा तरबूज में मौजूद फाइबर की मात्रा कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही साथ पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है, गर्मियों के मौसम में इसे खाने से गर्भवती महिलाके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

11. शरीफा का सेवन करें:– 

गर्भावस्था के दौरान शरीफा का सेवन करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्रेगनेंसी में शरीफा का सेवन करने से मां को लाभ होने के साथ ही साथ भ्रूण के विकास में भी मदद मिलती है, शरीफा का सेवन करने से ब्रेन का विकास, तंत्रिका तंत्र का विकास और इम्यून सिस्टम के विकास में मदद मिलती है, इसके अलावा डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द को भी कम कर सकता है।


12. नाशपाती का सेवन करें:–

गर्भावस्था के दौरान नाशपाती जैसे फलों का सेवन करना एक गर्भवती महिला के लिए अत्यंत लाभकारी होता हैं, क्योंकि नाशपाती में फोलेट की मात्रा, विटामिन और कई अन्य पोषक तत्व उपलब्ध होते है, जो गर्भवती स्त्री के लिए बेहत जरूरी होते है, नाशपाती के इन्ही गुणों के कारण वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी (WHO) के द्वारा इसे गर्भवती महिला के आहार में शामिल किया है, इसके साथ ही नाशपाती में विटामिन सी की भी मात्रा पाई जाती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

13. कीवी का सेवन करें:–

प्रेगनेंसी के दौरान कीवी जैसे फलों का सेवन करना भी सेहत के लिए लाभकारी होता हैं, क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कीवी में विटामिन (ए, सी, ई) की मात्रा, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, कीवी का दैनिक रूप से सेवन करने से श्वसन प्रणाली में सुधार देखने को मिल सकता है, तथा यह गर्भवती स्त्री को वायरल फ्लू जैसे सर्दी, खांसी से भी बचाता है, कीवी में मौजूद फाइबर की मात्रा कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है, इसके अलावा कीवी में मौजूद फाइबर की मात्रा बच्चे के दिमागी विकास में भी मदद करता हैं।


14. चेरी का सेवन करें:–

गर्भवती स्त्री के लिए चेरी फल को भी लाभकारी माना जाता हैं, क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार चेरी में प्रचुर मात्रा में विटामिन और कई सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला के साथ ही साथ बच्चे के विकास में मदद करते है, चेरी में मौजूद पोषक तत्व के कारण ही यह गर्भवती महिला के शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को नियंत्रित रखता है, जिस कारण से मधुमेह की समस्या कम हो जाती हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।

15. चीकू का सेवन करें:–

चीकू का सेवन करना सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता हैं, अधिकांश डॉक्टर प्रेगनेंसी के दौरान चीकू का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि चीकू में कई सारे पोषक तत्त्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, आदि कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एक गर्भवती स्त्री को कई तरीके से लाभ पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली कमजोरी, उल्टी जैसी समस्या से भी आराम प्रदान कर सकता है।

 

16. स्ट्रॉबेरी का सेवन करें:–

प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रॉबेरी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्भ अवस्था के दौरान चीकू खाने से महिला और भ्रूण दोनो के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता हैं, चीकू में मौजूद विटामिन सी की मात्रा के कारण यह महिला तथा भ्रूण दोनो का इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ये 16 फल।


गर्भावस्था के दौरान रोजाना कितनी मात्रा में फल खा सकते हैं? (How much fruit can one eat daily during pregnancy in Hindi?):-

एक गर्भवती महिला के मन में फलों का सेवन करने से पूर्व यह प्रश्न जरूर उठता है कि गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से रोजाना कितनी मात्रा में फलों का सेवन करना चाहिए जो उनके, और भ्रूण दोनो के विकास के लिए फायदेमंद हो, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप रोजाना दिन में तीन से चार बार फलों का सेवन कर सकते है, और एक बार में आप एक मीडियम साइज के फल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे यदि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी समस्या हैं तो एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


गर्भवती महिला को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए (Which fruit should a pregnant woman not eat in Hindi?):-

अभी तक आपने इस लेख में गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की, परंतु एक गर्भवती स्त्री के लिए ये भी जानना जरूरी है कि प्रेगनेंसी के दौरान कौन सा फल नहीं खाना चाहिए, जो कुछ इस प्रकार हैं।

1. कच्चा पपीता ना खाए:–

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कच्चा पपीता का सेवन करने से गर्भपात होने का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि कच्चे पपीते में गर्भावस्था के संकुचन को उत्तेजित कर सकता है, जिस कारण से गर्भपात हो सकता है।

2. अनानास ना खाए:–

प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करना भी नुकसान देह हो सकता हैं, हाल ही में किए एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि प्रेगनेंसी के दौरान अनानास का सेवन करने से कमर में दर्द, समय से पहले प्रसव का खतरा, व गर्भपात हो सकता है, 


3. अंगूर ना खाएं:–

अधिकांश डॉक्टर गर्भावस्था के तीसरे महीने में अंगूर का सेवन करने से मना करते है, इसका सबसे बड़ा कारण इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल नामक यौगिक होता है, जो गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता हैं। अतः अंगूर का सेवन करने से पूर्व एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।


गर्भावस्था के दौरान फल खाने के फायदे (Benefits of eating fruits during pregnancy in Hindi):–

गर्भवस्था के दौरान एक गर्भवती स्त्री के द्वारा फलों का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हो सकते हैं, नीचे लेख में उन फायदों के बारे में बताया गया हैं:


आयरन तथा फोलेट की मात्रा:-

अधिकांश महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम और आयरन की कमी हो जाती है, और इस कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर फल का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की गाइडलाइन में साफतौर से बताया गया है कि फलों में आयरन और फोलेट के साथ ही साथ अन्य कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली, खून की कमी, या एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करते हैं ।


विटामिन-सी की आपूर्ति:- 

एक गर्भवती स्त्री की इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर स्त्री, और भ्रूण दोनो के स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है, ऐसे में जरूरी है कि गर्भवती महिला ऐसे चीजों का सेवन करें जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करें, हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो विटामिन सी से युक्त फलों में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की क्षमता होती है, अतः यदि गर्भवती महिला अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करती है, तो ये दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं।


कब्ज से आराम दिलाए:-

अधिकांश महिलाओ में गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस कारण से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है, अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने तथा कब्ज की समस्या से बचने के लिए जरूरी है, कि गर्भवती महिला ऐसे आहार का चयन करें जिसमे फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हो , आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फलों में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, अतः फलों का सेवन करने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है।


उच्च रक्तचाप से भी बचाव:-

अधिकांश गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 20 वें सप्ताह के बाद उच्च रक्तचाप का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। इससे बचने हेतु डॉक्टर के द्वारा फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिसमें फलों को भी समल्लित किया गया है ।


निष्कर्ष (conclusions):-

इस लेख में आपको गर्भवती महिला के लिए कौन सा फल खाना चाहिए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई हैं, उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु अगर आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।



इसे भी पढ़ें:–

कैल्शियम की कमी को पूरा करेंगे ये 15 खाद्य पदार्थ

टॉप 20 प्रोटीन युक्त आहार

रोजाना गिलोय खाने के फायदे

रोजाना खाली पेट छुहारा खाने के फायदे

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ