Ads

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान.

 महिलाए अपने व्यस्त जीवन के कारण खुद के सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती है, जिस कारण से उन्हे कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता हैं, इन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ महिला डॉक्टर के द्वारा हेल्थ चेकअप कराती हैं, कुछ एक्सरसाइज का सहारा लेती है, और कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे, या फिर हेल्थी डाइट को फॉलो करती है, आज हम इस लेख में सभी महिलाओ के सेहत के लिए ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर हर महिला खुद को हमेशा फिट और हेल्दी रख सकती हैं। जी हां! आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे पुराने और असरदार फलों में से एक अंजीर के बारे में, महिलाओं के लिए अंजीर खाने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं, पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

अंजीर में पोषक तत्व (Nutrients in Figs in Hindi):–

अंजीर जिसे अंग्रेजी में फिग (fig) के नाम से जाना जाता है, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में कैल्शियम (ca), मैग्नीशियम (mg), पोटेशियम (k), मैग्नीज (mn), फाइबर, विटामिन बी–6 और ओमेगा 3 जैसे फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाते है। जो महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते है, इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, महिलाओ के प्रजनन अंग की क्षमता में विकास होता हैं।


अंजीर की तासीर ( fig flavor in Hindi):–

अंजीर जिसे इंग्लिश में फिग के नाम से जाना जाता हैं, ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होते है, परंतु कुछ लोग इसका सेवन करने से पूर्व इस बात को लेकर चिंतित रहते है की अंजीर खाने पर उनके शरीर पर क्या असर पड़ेगा, आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंजीर की तासीर गर्म प्रकृति की होती है, अतः इसे खाने से ये आपकी बॉडी को अंदर से गर्म रखने में मदद करेगी, अंजीर की तासीर गर्म प्रकृति की होने के कारण सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता हैं, गर्मियों के मौसम में इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही लाभकारी होता है।


महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (Benefits of figs for women in Hindi):-

महिलाओ के अंजीर खाने से क्या क्या फायदे हो सकते है, इसके बारे में जानकारी देने से पूर्व आपको बता दे ये किसी भी बीमारी को ठीक करने का संपूर्ण इलाज नहीं है, ये आपकी परेशानी को कुछ हद तक कम कर सकता है, महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे के बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया हैं।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

1. इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायक:–

कमजोर इम्युनिटी के कारण महिलाए बार बार बीमार हो सकती है, ऐसे में अंजीर का सेवन करना एक स्त्री के लिए लाभकारी हो सकता है, क्योंकि अंजीर पर किए गए एक शोध के अनुसार इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है, इसके अलावा अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते है।


2. पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद:–

महिला हो या पुरुष हो दोनो के पेट संबंधी समस्या से राहत दिलाने में अंजीर के लाभ देखे जा सकते हैं, अंजीर पर किए गए एक शोध के अनुसार इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता हैं, अंजीर का सेवन करने से ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता हैं।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

3. दिल के लिए फायदेमंद:–

अधिकांश महिलाएं इन दिनों अपने व्यस्त जीवन शैली के कारण दिल से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हैं। ऐसे में अपने हार्ट को हेल्थी बनाए रखने के लिए अंजीर का सेवन करना बेहद ही लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण के कारण रक्तचाप के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।


4. वजन घटाने में फायदेमंद:–

गलत खान पान और असंतुलित जीवनशैली के कारण आज कल अधिकांश महिलाएं बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं,बढ़ते वजन से परेशान महिला के लिए जरूरी है कि वो रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज और हेल्थी डाइट को फॉलो करें, और अपने हेल्थी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें, क्योंकि अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें इसमें कैलोरी भी काफी अधिक होती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

5. खून बढ़ाने में फायदेमंद:–

अधिकांश गर्भवती महिला या एक उम्र के बाद महिला के शरीर में खून की कमी होने कमी होने लगती है। ऐसे में हेल्थ विशेषज्ञ महिलाओ को अपने हेल्थी डाइट लेने की सलाह देते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपने हेल्थी डाइट में अंजीर का सेवन जरूर करें क्योंकि अंजीर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, अतः यदि आप इसका रोजाना सेवन करते है तो ये आपके बॉडी में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे खून की कमी दूर हो सकती है।


6. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद:–

 उम्र बढ़ने के साथ ही साथ महिलाओं के शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है, जिस कारण से में जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। महिलाओ के शरीर में यह कमी कैल्शियम की वजह होने लगती है। ऐसे में अपनी बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों की श्रेणी मे अंजीर का नाम भी शामिल हैं, यदि आप दिन भर में दो से तीन अंजीर को सेवन करते हैं तो ये आपके बॉडी में कैल्शियम की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता हैं।


7. डायबिटीज में फायदेमंद:–

महिलाओ में डायबिटीज के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे है, इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं कि महिलाएं अपने हेल्थ और खान पान पर विशेष ध्यान दे, आपको बता दे यदि आपको डायबिटीज की बीमारी है तो ऐसे में आप अपने आहार में अंजीर का सेवन कर सकती है, क्योंकि अंजीर में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती हैं जो ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कम करने में मदद करता हैं, लेकिन इस बात का भी ध्यान रहे की अंजीर में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, अतः इसके सेवन से पूर्व एक बार डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। आपको बता दे की अंजीर के पत्ते मधुमेह के लिए फायदेमंद होते हैं 

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

8. त्वचा के लिए फायदेमंद:–

बढ़ते उम्र के कारण स्किन पर झुरियां दिखाई देने लगती हैं जिससे महिलाओ के खूबसूरती में कमी आने लगती है, त्वचा के झुर्रियों को कम करने के लिए कुछ महिलाएं क्रीम का इस्तेमाल करती है, लेकिन यदि आप चाहे तो अपने डाइट में अंजीर का सेवन करके स्किन की झुर्रियों को कुछ हद तक कम कर सकते हैं, जी हां अंजीर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण के कारण यह स्किन को नमी प्रदान करता है, जो आपके स्किन के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता हैं।


9. बालों के लिए फायदेमंद:–

झड़ते बालों और रूखेपन से हर महिला परेशान रहती है, अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आप इस समस्या से निपटने के लिए अंजीर का इस्तेमाल कर सकते है, जी हां आपको बता दे की अंजीर में विटामिन ई पाया जाता हैं जो बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होते है, अंजीर में मौजूद इन गुणों के कारण मार्केट में उपलब्ध अधिकांश हेयर कंडीशनर में अंजीर को भी शामिल किया जाता है।


10. पीरियड्स के दौरान फायदेमंद:–

पीरियड के दौरान हर महिला के पेट में दर्द की समस्या हो सकती है, इसके अलावा कुछ महिलाएं इन दिनों खुद को बहुत थका हुआ महसूस करती है,अगर आप भी पीरियड के दौरान इस समस्या से जूझ रही है तो ऐसे में आप अंजीर का सेवन कर सकते है, अंजीर का सेवन करने से ये पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से कुछ हद तक आराम मिलता है, इसके अलावा ये आपकी बॉडी को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

11. प्रजनन क्षमता को मजबूत बनाने में फायदेमंद:–

अंजीर का सेवन करना महिलाओं के प्रजनन अंगों की क्षमता को मजबूत बनाने में भी लाभकारी होता है। अंजीर पर किए गए एक शोध के अनुसार अंजीर में कई पोषक तत्व जैसे जिंक, विटामिन–बी 6, आदि मौजूत होते हैं, जो महिलाओ के रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। यदि आप भी अपने प्रजनन अंगों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो अंजीर का सेवन कर सकते है।


12. स्तन कैंसर से बचाव में फायदेमंद:–

आजकल महिलाओ में स्तन कैंसर से संबंधी समस्याएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, अंजीर का सेवन स्तन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मदद कर सकता है, जैसा कि लेख में ऊपर ही बताया गया है कि अंजीर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, ये एंटी ऑक्सीडेंट गुण हमारे बॉडी में प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन पदार्थ के बनने से रोकते हैं, जिस वजह से स्तन के कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

13. मेनोपॉज की समस्याओं में फायदेमंद:–

मेनोपॉज का अर्थ होता हैं महिलाओं के मासिक धर्म का बंद होना। आमतौर पर मीनोपॉज 45 से 50 वर्ष के महिलाओं में देखने को मिलता हैं, अधिकांश महिलाएं मेनोपॉज के पश्चात होने वाली दिक्कत से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस मेनोपॉज से परेशान हैं, तो आप रोजाना अंजीर का सेवन कर सकते हैं, अंजीर का सेवन करना आपके लिए काफी लाभकारी होगा, क्योंकि अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा यह हार्मोनल असंतुलन को भी ठीक करता है। साथ ही महिलाओं में होने वाली पीएमएस/पीसीओडी की समस्या में भी फायदेमंद होता है।


14. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद:–

अंजीर का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता हैं, यदि आप भी एक गर्भवती स्त्री है तो आप डॉक्टर की सलाह में अंजीर का सेवन कर सकते है, इसका सेवन करने से माँ और होने वाले बच्चे दोनों को लिए लाभकारी है। अंजीर का सेवन करने से भ्रूण के शारीरिक विकास के साथ ही साथ मानसिक विकास को भी बढ़ाता है।


महिलाओं के लिए अंजीर के नुकसान (Disadvantages of figs for women in Hindi):-

अभी तक आपने ऊपर लेख में महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त की अब आगे लेख में अंजीर खाने के नुकसान के बारे में बताया गया है, हालाकि अंजीर खाने से कोई नुकसान नहीं होता हैं, परंतु यदि इसे अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो कुछ साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं।

महिलाओ को अंजीर खाने से हो सकते है 14 फायदे, और नुकसान।

  • अंजीर, का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में अल्सर का कारण बन सकता है। 
  • अंजीर में ऑक्सलेट की ज्यादा मात्रा होती है, यदि इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए जो पथरी की समस्या हो सकती हैं। यदि पथरी की समस्या पहले से हो तो भी इसके सेवन से बचना चाहिए। 
  • लिवर की समस्या में अंजीर का सेवन आपके लिए और भी नुकसानदेह हो सकता है। ये आपके लिवर की गतिविधियों को स्लो कर सकता है
  • अंजीर का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द का कारण बन सकता है। कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए इसे पचाना मुश्किल होता है। 
  • अत्यधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से गैस की भी समस्या हो सकती हैं।
  • अंजीर का अत्यधिक सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। 
  • अंजीर में ऑक्सिलेट की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में कैल्शियम को अब्सॉर्ब कर लेता है. इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है.
  • अगर आप ब्लड को पतला करने वाली दवाएं खा रहे हैं, तो ऐसे में भी अंजीर का सेवन ना करें.
  • अगर आपको लेटेक्स (latex) से एलर्जी है, तो अंजीर का सेवन ना करें।
  • अगर आप एक स्वस्थ व्यक्ति हो तो भी अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन नही करना चाहिए वरना बॉडी में पोटैशियम और कैल्शियम के बीच असंतुलन पैदा हो सकता है.
  • अत्यधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से डायरिया (diarrhea) की भी दिक्कत हो सकती है.

अंजीर को खाने का सही तरीका (The right way to eat figs in Hindi):-

अधिकांश लोगों के मन में यह प्रश्न जरूर उठता होगा कि आखिर अंजीर खाने का सही तरीका क्या है तो आपको बता दें की अंजीर को खाने का सही तरीका ये है कि आप रोजाना 1-2 अंजीर को रात में आधा या एक कप पानी में भिगो दे। उसके बाद सुबह इसे खाली खा लें। इसके अलावा नाश्ते के दौरान या फिर रात में भोजन के पश्चात अंजीर को दूध में पकाकर सेवन कर सकते हैं।


निष्कर्ष (conclusions):-

इस लेख में आपको महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई हैं, उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा परंतु यदि आप मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


इसे भी पढ़ें,



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ