Ads

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

हमारे बॉडी को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन करें जो हमारे लिए फायदेमंद होता है, ऐसे में जरूरी है, कि हम अपने दिन की शुरुआत एक हेल्थी आहार के साथ करें तो ज्यादा बेहतर होगा, सुबह खाली पेट पौष्टिक आहार का सेवन करने से आप लंबे समय तक फिट और दिनभर खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं, अधिकांश लोग सुबह के समय कैसा भोजन खाना चाहिए?, और क्या नहीं खाना चाहिए? इस बात से अंजान होते है, तो चलिए आज हम इस लेख में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश करेंगे, पूरी जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

 सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए (What should you eat first thing in the morning in Hindi? ):-

सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए, इसके बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है, पूरी जानकारी के लिए लेख को ध्यान से पढ़े:


1. नींबु पानी का सेवन करें:–

सुबह के वक्त नींबू पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं, नींबू पानी का सेवन करने से वजन कम करने के साथ ही साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है, नींबू में मौजूद विटामिन सी की मात्रा हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, तथा हमारी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता हैं, सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से शरीर में जमी गंदगी भी मल के रास्ते बाहर निकल जाते है।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

2. अंकुरित चना का सेवन करें:–

सुबह के वक्त अंकुरित चना का सेवन करने से कई तरीके के स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते है, अंकुरित चने पर किए गए एक शोध की माने तो इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीज,और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं, आपको बता दे की चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है, इसके अलावा भीगे हुए चने का सेवन करने से ये वजन को घटाने में भी मदद कर सकता हैं। आप रोज सुबह एक कटोरी अंकुरित चने में नींबू, प्याज और नमक डालकर खा सकते हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

3. किशमिश का सेवन करें:–

आपको बता दे की अंगूर को सुखाकर ही किशमिश बनाई जाती हैं, यह किशमिश स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होने के साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभकारी होता है, अगर आप रोज सुबह किशमिश का सेवन करते है, तो ये आपके लिए बहुत ही बढ़िया हो सकता हैं, आप किशमिश का सेवन करने के लिए रोज रात में इसे पानी में भीगो दे और सुबह के समय खा ले, आप चाहे तो किशमिश के पानी को भी पी सकते है, ये भी आपके लिए फायदेमंद होता हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

4. पपीता का सेवन करें:–

फलों में सुबह के समय अगर आप पपीते का सेवन करते है, तो ये भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, आपको बता दें कि पेट में मौजूद पोषक तत्व, फोलेट और फाइबर की मात्रा के कारण यह पेट और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यून सिस्टम) दोनों को लाभ पहुंचाता है। और यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है, इसका सुबह के वक्त सेवन करने से ये आपके लिवर को भी डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता हैं, हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो कच्चे पपीते का सेवन करने से ये आपके प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि करता है, इसके अतिरिक्त, यह मधुमेह के मरीजों के ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

5. दालचीनी का सेवन करें:–

सुबह के वक्त दालचीनी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता हैं, दालचीनी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यदि आप रोजाना इसे अपनी सुबह के आहार में शामिल कर लेते हैं, तो आपको अदभुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं, आप रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और एक छोटा चम्मच या दो से तीन चुटकी भर दालचीनी के पाउडर को मिलाकर ले सकते हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

6. बादाम का सेवन करें:–

बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि बादाम में प्रोटीन, विटामिन और कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, अगर आप रोज सुबह बादाम का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे रात में भिगोंकर सुबह खा सकते है, इसे खाने से आपके आंखो के नीचे के डार्क सर्कल्स भी दूर हो जाते है, ध्यान रहे इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से ये आपके वजन को बढ़ा सकता हैं, इसलिए रोजाना तीन से चार भीगे हुए बादाम का सेवन करें।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

7. दलिया का सेवन करें:–

सुबह के समय दलिया का सेवन करने से अनेकों स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दलिया में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने तथा कब्ज, गैस, अपच की परेशानी को दूर करने में मदद करता है, इसके अलावा सुबह के वक्त दलिया का सेवन करने से ये आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखता हैं, जिससे आप का वजन नियंत्रित होता हैं।


8. शहद का सेवन करें:–

सुबह के वक्त शहद का सेवन करने से अदभुत परिणाम देखने को मिल सकते है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार शुद्ध शहद का सेवन करने से ये हमारे बॉडी को अनेकों प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं, शहद में मौजूद पोषक तत्व एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों के कारण यह शरीर में जमी विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता हैं, इसका सेवन करने से यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता हैं, इसके अलावा यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, इसे उपयोग में लाने के लिए आप रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

9. स्मूदी का सेवन करें:–

सुबह के वक्त खाली पेट स्मूदी का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते हैं, आपको बता दे की कई प्रकार के स्मूदीज को बनाकर खाया जा सकता है। स्मूदीज में मौजूद फाइबर की मात्रा आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता हैं, तथा यह आपका पेट लंबे समय तक भरा रख सकता है, जिस वजह से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जो आपके वजन को घटाने में मदद कर सकता है। 


10. खजूर का सेवन करें:–

अगर आप अपने दिन की शुरुआत खजूर के साथ करते हैं तो ये आपको फिट और दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खजूर को अपने आहार मे शामिल करने से कई तरीके के स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते है, क्योंकि खजूर में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है, खजूर में पाए जाने वाले फाइबर की मात्रा, हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता हैं, खजूर का सेवन करने के लिए रोजाना रात में दो खजूर को भीगो दे और सुबह खा ले, ध्यान खजूर की तासीर गर्म होती हैं, अतः अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन नही करना चाहिए।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

11. चिया सीड्स का सेवन करें:–

सुबह के वक्त चिया के बीज का सेवन करना भी काफ़ी लाभकारी होता है, क्योंकि छोटे से दिखने वाले चिया के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है क्योंकि इनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होते है, इसके अलावा चिया सीड्स में शरीर के लिए आवश्यक फैटी एसिड, मैग्नीशियम (mg), आयरन (fe) और विटामिन बी से भरे हुए होते हैं. यदि आप रोज सुबह चिया सीड्स का सेवन करना चाहते हैं तो एक चम्मच चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगोएं और उन्हें सुबह खा लें।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

12. अलसी के बीज का सेवन करें:–

अलसी के बीज का सुबह सुबह सेवन करने से अदभुत परिणाम देखने को मिल सकते है, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीज को गुनगुने पानी के साथ पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते है, इसके अलावा अलसी के बीज का सेवन करने से वजन को कम करने में भी सहायता मिलती हैं।


13. तुलसी का सेवन करें:–

सर्दियों के मौसम में सुबह खाली पेट दो से चार तुलसी के पत्ते खाने से यह आपके सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है, तुलसी में मौजूद पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट गुण के कारण यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता हैं, 

सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ये सर्दी के मौसम में होने वाले वायरल इन्फेक्शन से बचाता है, किंतु ध्यान रहे तुलसी की तासीर गर्म प्रकृति की होती हैं, इसलिए इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में ना करे।


सुबह उठकर क्या नहीं खाना चाहिए? (What should not be eaten after waking up in the morning in Hindi?):-

ऊपर लेख में आपको यह बताया गया है कि रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए के बारे में बताया गया है, अब आगे लेख मे सुबह उठकर क्या नहीं खाना चाहिए? के बारे में बताया गया हैं।


1. मसालेदार भोजन से दूरी बनाए:–

सुबह के वक्त खाली पेट मसालेदार, अत्यधिक तीखे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, अगर आप लंबे समय तक मसलेदार भोजन का सेवन करते हैं तो ये आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है, और पेट में जलन, गैस , अपच, पेट में ऐंठन आदि का कारण बन सकता है। इसलिए सुबह के समय में पकौड़े, समोसे, आदि चींजों से दूरी बनाकर रहें।


2. जूस से दूरी बनाकर रखे:–

बहुत से लोग ऐसे है, जो अपने दिन की शुरुआत जूस पीने के साथ करते है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुबह उठकर खाली पेट जूस का सेवन करना लाभकारी नही होता हैं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट जूस का सेवन करने से अग्नाशय पर बुरा असर पड़ता है, इसके अलावा सुबह खाली पेट जूस का सेवन करने से फ्रक्टोज का स्तर बढ़ जाता है, जिस कारण से लिवर से संबंधित समस्या बढ़ सकता हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

3. कच्ची सब्जियां खाने से बचें:–

रोजाना सुबह के वक्त खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन करने से बचे, क्योंकि कच्ची सब्जियों में फाइबर होता है, जो पेट से संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है, अगर आप लंबे समय से सुबह कच्चे सब्जियों का सेवन करते है, तो ये आपके पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, जैसी परेशानियां हो सकती है, अतः सुबह के वक्त कच्ची सब्जियों का सेवन ना करें।


4. खट्टे फलों से दूरी बनाकर रखे:–

वैसे तो खट्टे फल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, परंतु सुबह के वक्त इनका सेवन करने से सेहत पर हानिकारक परिणाम देखने को मिल सकते हैं, सुबह के वक्त खाली पेट खट्टे फलों का सेवन करने से गैस, अपच, और बदहजमी की शिकायत हो सकती हैं, इसके अतिरिक्त प्रत्येक फलों में फाइबर, और फ्रक्टोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सुबह के वक्त खाने से पाचन शक्ति को कमजोर बना सकते हैं। अतः सुबह के वक्त खट्टे फलों का सेवन ना करें तो बेहतर होगा, आप इसे भोजन के कुछ देर बाद या फिर दोपहर में खा सकते हैं।

सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं खाना चाहिए।

5. दही खाने से बचें:–

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं, परंतु सुबह के वक्त खाली पेट दही का सेवन करने से पेट से संबंधी परेशानी बढ़ जाती हैं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दही में लैक्टिक एसिड होता है, जिस कारण से यदि आप इसे खाली पेट सेवन करते है तो पेट में गैस, एसिडिटी, बदहजमी, अपच जैसी समस्या हो सकती हैं, अतः सुबह के समय दही का सेवन करने से बचे, इसके साथ ही दूध से बनी खाद्य पदार्थों से भी सुबह के समय दूरी बनाकर रखे तो बेहतर होगा।


6. सुबह कॉफी से करें परहेज:–

अधिकांश लोग सुबह के वक्त खाली पेट चाय और काफी पीने के बहुत ही ज्यादा शौकीन होते है, लेकिन आपको बता दे कि सुबह के वक्त खाली पेट काफी या दूध से बनी चाय का सेवन करना बेहद ही हानिकारक होता हैं, अतः यदि आप चाय या कॉफी के अत्यधिक शौकीन है, तो सुबह के वक्त नींबू वाली चाय पी सकते हैं।


निष्कर्ष (conclusions):–

इस लेख में आपको सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए, सुबह उठकर क्या नहीं खाना चाहिए? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है, उम्मीद है कि आपको मेरा ये लेख पसंद आया होगा यदि आपको मुझसे स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं आपके प्रश्नों के उत्तर देने की पूरी कोशिश करूंगी धन्यवाद!


अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हरे कृष्णा हेल्थ केयर एंड फिटनेस इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।


इसे भी पढ़ें:–


















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ